सब्सक्राइब करें

Genelia D'souza: अमिताभ बच्चन संग एड करके लाइमलाइट में आईं जेनेलिया, रितेश देशमुख संग लव स्टोरी है फिल्मी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 05 Aug 2025 07:00 AM IST
सार

Genelia D'souza Birthday: जेनेलिया डिसूजा के एक्टिंग करियर को 22 साल हो चुके हैं। दाे दशक के करियर में वह अधिक फिल्मों में नजर नहीं आईं। लेकिन अपने करियर में जेनेलिया ने कुछ ऐसी फिल्में भी कीं, जिनमें उनकी एक्टिंग और किरदार दर्शकों को आज तक याद हैं। आज जेनेलिया डिसूजा अपना जन्मदिन (5 अगस्त 1987)मना रही हैं। जानिए, जेनेलिया के करियर और लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।  

विज्ञापन
Genelia Dsouza Birthday Actress Film Career And Love Life With Riteish Deshmukh
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@geneliad

एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करने वाली जेनेलिया डिसूजा को 15 साल की उम्र में मॉडलिंग करने का मौका मिला। मगर जेनेलिया की चाहत एड या फिल्मों में काम करने की कभी नहीं रहीं। मैनेजमेंट स्टडी में ग्रेजुएशन करने वाली जेनेलिया सोचती थीं कि उनके लिए एमएनसी जाॅब सही है। लेकिन किस्मत में हीरोइन बनना ही लिखा था। साल 2003 में जेनेलिया ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। एक्टिंग करियर में कम फिल्में कीं लेकिन अपने अभिनय की छाप दर्शकों पर छोड़ दी। 

Trending Videos
Genelia Dsouza Birthday Actress Film Career And Love Life With Riteish Deshmukh
जेनेलिया डिसूजा, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@geneliad

अमिताभ बच्चन संग की पहली एड फिल्म
जेनेलिया डिसूजा को 15 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन के साथ एक पेन का एड करने का मौका मिला। वह इस एड फिल्म के लिए स्कूल एग्जाम होने से दो दिन पहले सेलेक्ट हुईं। ऐसे में जेनेलिया ने एड करने से मना कर दिया। लेकिन एड डायरेक्टर ने किसी तरह से जेनेलिया को मना लिया। जेनेलिया ने अमिताभ बच्चन के साथ एड फिल्म शूट किया। इस एड में जेनेलिया का चंद सेकंड का रोल था, लेकिन अमिताभ बच्चन तक ने उनके एक्सप्रेशन की तारीफ की। कुछ दिन पहले जेनेलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी एड फिल्म का जिक्र किया, साथ ही एक कैप्शन भी लिखा। वह लिखती हैं, ‘मुझे अमिताभ बच्चन सर के साथ की गई एड फिल्म का वीडियो मिला है। मेरे लिए यह स्पेशल था, क्योंकि मैं अमिताभ सर की सच में फैन थीं, वह अपने को-एक्टर्स को बहुत कंफर्टेबल फील कराते हैं।’ अमिताभ बच्चन के साथ की गई एड फिल्म ने ही जेनेलिया के लिए फिल्मों के दरवाजे आगे चलकर खोल दिए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Genelia Dsouza Birthday Actress Film Career And Love Life With Riteish Deshmukh
तमिल फिल्म 'बॉयज' और हिंदी फिल्म 'तुझे मेरी कसम' में रितेश के साथ जेनेलिया - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हीरोइन नहीं बनना चाहती थी जेनेलिया 
जेनेलिया डिसूजा को हीरोइन नहीं बनाना था लेकिन तमिल डायरेक्ट एस.शंकर ने उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ वाली एड फिल्म में देखा। डायरेक्टर ने उन्हें तमिल फिल्म ‘बॉयज(2003)’ का ऑफर दिया, वह लगभग 300 लड़कियों से हीरोइन के रोल के लिए सेलेक्ट हुईं। इसी दौरान रितेश देशमुख के साथ हिंदी फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ भी ऑफर हुई। साथ ही एक साउथ फिल्म ‘सत्यम’ भी ऑफर हुईं। अपनी पढ़ाई के दौरान ही जेनेलिया ने ये फिल्में कीं। बॉलीवुड में शुरुआती फिल्म के बाद जेनेलिया को बड़ी सफलता नहीं मिली, ऐसे में उन्होंने साउथ की फिल्में ज्यादा कीं। साउथ सिनेमा में वह जल्द ही जाना-माना नाम बन गईं। बीच-बीच में हिंदी फिल्में भी करती रहीं।

Genelia Dsouza Birthday Actress Film Career And Love Life With Riteish Deshmukh
फिल्म 'जाने तू या जाने ना' - फोटो : सोशल मीडिया

‘जाने तू या जाने ना’ की अदिति बना यादगार किरदार 
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ में जेनेलिया डिसूजा ने आमिर खान के भांजे इमरान खान के साथ अभिनय किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया। यह फिल्म यंग ऑडियंस को खूब पसंद आई। फिल्म में जेनेलिया ने अदिति नाम की एक कॉलेज गोइंग लड़की का रोल किया था। इस किरदार का चुलबुलापन, सादगी दर्शकों को पसंद आई। जेनेलिया को आज भी इस किरदार के जरिए दर्शक पहचानते हैं। इसके बाद वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘फोर्स’ में भी दिखीं, इस फिल्म में भी जेनेलिया के काम को सराहा गया। जेनेलिया ने अपने पहले को-एक्टर रितेश देशमुख के साथ हिंदी फिल्म ‘मस्ती’ और ‘मिस्टर मम्मी’ की, साथ ही मराठी फिल्म ‘वेद’ भी की है। 

विज्ञापन
Genelia Dsouza Birthday Actress Film Career And Love Life With Riteish Deshmukh
फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ से फिर लाइमलाइट में आईं 
आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में जेनेलिया नजर आईं। कुछ साल से वह मराठी फिल्मों और ओटीटी पर भी एक्टिव हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में कम नजर आ रही हैं। लेकिन ‘सितारे जमीन पर’ में जेनेलिया को देखकर दर्शकों को ‘जाने तू या जाने ना’ की अदिति याद आ गई। इस फिल्म में आमिर खान के होने के बावजूद वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस कर देती हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed