फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल की सबसे डरावनी कहानी होगी राधिका आप्टे की 'घुल', देखने को मजबूर करेंगी ये 5 बड़ी वजह

Fri, 24 Aug 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
ghoul the horror web series of radhika apte 5 reasons to watch it

असल जंदगी से कुछ अलग, दुनिया के कुछ छुपे हुए रहस्यों की खोज और उसमें समाहित अजीब तरह की कश्मकश। आम तौर पर डर क्या चीज है ये किसी को बताया नहीं जाता लेकिन समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो डर के पीछे क्या है इसकी खोज करते हैं। आखिर डर क्यों लगता है? क्यों हम कुछ अलग तरह की बातों से डर जाते हैं? इन बातों को जानने या ऐसी फिल्में देखने के लिए हर इंसान के अंदर एक अलग तरह क्रेज होता है। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 24 अगस्त 2018 से आने वाली अगली वेब सीरीज ‘घुल’, इसी डर का पर्दाफाश करने जा रही है। आपको बता दें कि फिल्म ‘पार्च्ड’, ‘पैडमैन’, ‘मांझीः द माउंटेन मैन’ में अपनी अदाकारी  से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे, इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ एक्टर मानव कौल दिखाई देंगे। आइए आपको बताते हैं ‘घोल’ को देखने की 5 बड़ी वजह-

ghoul the horror web series of radhika apte 5 reasons to watch it

पहली हॉरर सीरीज
नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली ‘घुल’ ऐसी पहली वेब सीरीज होगी जो हॉरर कहानी पर आधारित है। यह सीरीज एक कैदी के जेल जीवन की कहानी है जिसकी पूरी दुनिया में लाइव-स्ट्रीमिंग की जाएगी। कहानी कुछ यूं है कि एक कैदी को रिमोट सैन्य पूछताछ केंद्र (Remote Military Interrogation Centre) में लाया जाता है। यहां उससे पूछताछ में उसके जीवन की कुछ शर्मनाक कहानियों का रहस्य खुलता जाता है।

ghoul the horror web series of radhika apte 5 reasons to watch it

बड़े बैनरों वाली सीरीज
‘घुल’ एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसके निर्माण के लिए ‘उड़ता पंजाब’, ‘गेट आउट’ और ‘इंसिडिअस’ जैसी फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस एक साथ आए हैं। ब्लमहाउस, फैंटम फिल्म्स और इवानहो जैसे प्रोडक्शन हाउस ने हॉरर वेब सीरीज ‘घोल’ के लिए एकसाथ हाथ मिलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ghoul the horror web series of radhika apte 5 reasons to watch it

बेजोड़ प्रोडक्शन पैकेज
नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘घुल’ में आपको शानदार विजुअल्स, कमाल के सेट्स और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग देखने का मौका मिलने वाला है। खासकर ‘घुल’ का बैकग्राउंड संगीत, जो कि ‘उड़ता पंजाब’ फेम नरेन चंदावरकर और बेनेडिक्ट टेलर ने दिया है, लाजवाब है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म ‘रमन राघव 2.0′ को शूट करने वाले और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की चर्चित टीवी सीरीज 24 के मुख्य सिनेमेटोग्राफर जय ओझा की कलाकारी भी आपको ‘घोल’ में देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
ghoul the horror web series of radhika apte 5 reasons to watch it

रहस्य से भरी कहानी
राधिका आप्टे ने अपनी फिल्मों से लाखों दर्शकों का दिल जीता है। वेब सीरीज ‘घोल’ में भी उनकी एक्टिंग जबरदस्त है। वहीं ‘घुल’ की कहानी के रहस्य और सामने आने वाले टि्वस्ट भी इस सीरीज को और अधिक रोमांचक बनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed