छोटे पर्दे का हाल ही में शुरू हुआ धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। मराठी पृष्ठभूमि के इस धारावाहिक में ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और आयशा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। अब इस धारावाहिक के दो मुख्य किरदारों ने सगाई कर ली है। ये दोनों एक्टर्स हैं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट।
'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या ने की सगाई, शेयर कीं रोका सेरेमनी की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब फाइनली इन दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। बुधवार को ऐश्वर्या और नील की सगाई हुई। जिसकी तस्वीरें खुद नील भट्ट ने ही सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
नील भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नील ने कैप्शन में लिखा, 'पागलपंती से लेकर मजे करने तक का सफर शानदार रहा। हम दोनों के बीच जो प्यार हुआ, वह अब जिंदगी भर का साथ होने जा रहा है। हम एक हो रहे हैं।'
वहीं ऐश्वर्या की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री आशना किशोर ने भी इन दोनों की तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। आशना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नील और ऐश्वर्या के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरी बेस्टफ्रेंड शादी के बंधन में बंधने जा रही है। मैं बता नहीं सकती कि इस खबर को बताते हुए मुझे कितनी खुशी हो रही है। मेरा प्यार तुम्हें जिंदगी का सबसे खूबसूरत, शानदार और प्यार करने वाले इंसान का साथ मिला है। मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूं आपको जीजू बोलने के लिए, ऑफिशियली नील भट्ट। तुम दोनों को ढेर सारी बधाई। लव, लव, लव। शादी की तैयारियां शुरू करो।'
बता दें कि नील भट्ट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आईपीएस ऑफिसर विराट चव्हाण का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं ऐश्वर्या शर्मा पत्रलेखा उर्फ पाखी के किरदार में नजर आ रही हैं। शुरुआत में इन दोनों की लव स्टोरी धारावाहिक में दिखाई गई थी लेकिन बाद में पाखी की शादी विराट के बड़े भाई सम्राट से हो जाती है। हालांकि असल जिंदगी में विराट और पाखी अब एक हो गए हैं।
पढ़ें: तांडव के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से झटका और सिनेमाघर के लिए नए निर्देश जारी, पांच खबरें