ओटीटी जियो स्टूडियोज पर जल्द ही शुरू होने जा रहे रियलिटी शो 'ग्लैम फेम' को शनिवार को एक और झटका लगा। इस शो के जज पैनल की लिस्ट में पहले सेलीब्रेटी कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, ईशा गुप्ता, अभिनेता नील नितिन मुकेश का नाम सामने आया था। लेकिन जब इस शो की खबर शुक्रवार को ‘अमर उजाल डॉट कॉम’ पर प्रकाशित हुई तो मुकेश छाबड़ा ने बताया कि वह इस शो का हिस्सा नहीं है। उन्होंने इस शो छोड़ने की वजह भी साझा की। शनिवार को शो की लांचिंग से पहले अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी इससे अलग हो गई।
Glam Fame: जियो के शो को लॉन्चिंग से पहले ही एक और झटका, मुकेश छाबड़ा के बाद तमन्ना भाटिया ने भी बनाई दूरी
दावा किया गया कि ‘ग्लैम फेम' में जज के तौर पर तमन्ना भाटिया की जगह सनी लियोन ने ले ली है, लेकिन वह शो के लांचिंग में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दावा किया गया कि ‘ग्लैम फेम' में जज के तौर पर तमन्ना भाटिया की जगह पोर्न स्टार रहीं सनी लियोन ने ले ली है, लेकिन वह शो के लांचिंग में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हुई। सनी लियोन ने विडियो संदेश के जरिए इस शो में शामिल होने की बात की। अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी लांचिंग इवेंट में शामिल नहीं हो सकी। ईशा गुप्ता के बारे में जानकारी दी गई कि वह इस समय दोहा में हैं। इसलिए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। सनी लियोन की तरह ईशा गुप्ता ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से इस शो से जुड़ने की बात कही।
रुबीना ने पति के साथ कराया बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट
बताया जा रहा है कि 'ग्लैम फेम' डिजिटल प्लेटफार्म जियो स्टूडियोज पर स्ट्रीम होगा लेकिन इस शो के लांचिंग के दौरान जियो स्टूडियोज का कोई अधिकारी मौजूद नही रहा। इस शो का निर्माण वत्सल जोशी, सविराज शेट्टी और काब्या बागरिया कर रही है। निर्माता टीम से जब इस बारे में पूछा गया कि यह शो जियो स्टूडियोज पर कब से आएगा तो उन्होंने स्ट्रीमिंग डेट का खुलासा नहीं किया। वत्सल जोशी ने बताया, इस शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर से शुरू होगा। देश के 12 शहरों में रजिस्ट्रेशन तीन महीने तक चलेगा। उसके बाद हर शहर में ग्रुप डिस्कशन होगा जिसमें से 20 प्रतिभागी चुने जाएंगे। जब ऑडिशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो उसके बाद प्रोडक्शन शुरू होगा।
जान्हवी-तारा की बोल्डनेस ने लगाई इंटरनेट पर आग
बता दे कि 'ग्लैम फेम' एक ऐसा मेंटर आधारित रियलिटी शो है जिसके माध्यम से देश भर के युवक-युवतियों को फैशन मॉडल बनने का सुनहरा मौका मिलेगा। ऑडिशन के माध्यम से चुने गए प्रतिभागियों की पहले ग्रूमिंग की जाएगी, उसके बाद इस शो में शामिल किया जाएगा। लेकिन शो की लांचिंग के दौरान जियो स्टूडियोज की तरफ से किसी अधिकारी का शामिल ना होना इस बात का संशय पैदा करता है कि क्या यह शो वाकई में जियो स्टूडियो के लिए बन रहा है।
बहरहाल, मिली जानकारी के मुताबिक 'ग्लैम फेम' शो में इंडस्ट्री के नामचीन लोग और बड़े कलाकार शामिल होंगे जो प्रतिभागियों को जरूरी सलाह देंगे और उनकी गलतियों को सुधारकर उनके आत्मविश्वास स्तर को बढ़ाएंगे। अभिनेत्री सनी लियोन, ईशा गुप्ता, अभिनेता नील नितिन मुकेश इस शो को जज करेंगे जबकि भारत के टॉप फैशन और लाइफस्टाइल फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी, इंडियन मॉडल रोहित खंडेलवाल, फैशन ब्लॉगिंग की दुनिया में चर्चित संतोषी शेट्टी, इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर के विजेता दिनेश शेट्टी जैसे लोग शो में मेंटर्स के रूप में नजर आएंगे।
Richa Chadha: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय के ट्रोल्स पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, नेटिजन्स को लिया आड़े हाथ