देश के पहले आईआईटियन मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार को निधन हो गया। पैन्क्रियाज कैंसर से जूझ रहे 63 वर्षीय परिकर की हालत पिछले दो दिन से बेहद खराब थी। रविवार को उनकी स्थिति और ज्यादा नाजुक हो गई थी, जिसके बाद दोना पाउला स्थित उनके निजी आवास पर डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य को संभालने का प्रयास किया। लेकिन रात 8 बजे के करीब उनका निधन हो गया।
अमिताभ बच्चन को याद आए मनोहर परिकर के साथ बिताए पल, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोहर परिकर की छवि एक बेहद ही ईमानदार और जमीन से जुड़े हुए कर्तव्यनिष्ठ नेता की थी। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कई सारे ट्वीट किए।
उन्होंने लिखा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर एक जेंटलमैन और बेहद शालीन व्यक्ति थे। उनके साथ कुछ लम्हे बिताने का मौका मिला था। वे अपनी बीमारी के साथ बेहद बहादुरी से लड़े। उनके लिए प्रार्थनाएं। इस खबर को सुनकर बेहद दुखी हूं।
T 3122 - Manohar Parrikar CM of Goa, passes away .. a gentle , soft spoken simple minded person .. respected .. fought his illness with dignity and great spirit .. had on a few occasions spent some time with him .. a soft smile always adorned his face .. sad with the news .. 🙏🙏 pic.twitter.com/vFTCeMMDxf
ट्वीट के साथ अमिताभ बच्चन ने दिवंगत भाजपा नेता मनोहर परिकर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की। अमिताभ ने लिखा- उनके चेहरे पर हमेशा एक सादगी भरी मुस्कान रहती थी। इस वक्त गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के घर के बाहर श्रद्धांजलि देने की तैयारी शुरू हो चुकी है।