फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवा सरकार ने करण जौहर के प्रोडक्शन से माफी मांगने को कहा, शूटिंग के दौरान गांव में गंदगी फैलाने का आरोप

Wed, 28 Oct 2020 07:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 28 Oct 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Goa govt asks Karan Johar Dharma Productions apology for littering at village
Karan Johar - फोटो : social media

गोवा सरकार ने फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस से माफी मांगने को कहा है। दरअसल करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने गोवा के एक गांव में गंदगी और कूड़ा-करकट फैलाया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए प्रोडक्शन हाउस को माफी मांगने के लिए कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

Goa govt asks Karan Johar Dharma Productions apology for littering at village
karan johar - फोटो : फाइल फोटो

इससे पहले एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस को कारण-बताओ नोटिस जारी किया था। कार्यकर्ताओं के समूह 'लोकान्चो एक्वोट गोवा' ने कहा कि अगर 48-घंटे में धर्मा प्रोडक्शंस माफी नहीं मांगता तो वे करण के घर कचरा भेजेंगे। 

Goa govt asks Karan Johar Dharma Productions apology for littering at village
करण जौहर - फोटो : File Photo

उत्तरी गोवा के नेरुल के निवासियों द्वारा कचरे को दिखाने वाले वीडियो अपलोड करने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। खबर है कि दीपिका पादुकोण-स्टारर फिल्म की शूटिंग के बाद क्रू-मेंबर्स ने पीपीई-किट सहित अन्य कचरा नेरुल गांव में फेंक दिया। बाद में ये वीडियो वायरल होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Goa govt asks Karan Johar Dharma Productions apology for littering at village
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : File Photo

कंगना रणौत ने भी इस मामले में ट्वीट कर करण जौहर पर हमला बोला था। उन्होंने लिखा था- 'इनका असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना रवैया एकदम भयावह है, फिल्म यूनिट्स में महिलाओं की सुरक्षा के लिए, आधुनिक पारिस्थितिक संरक्षण के तरीकों, बेहतर मेडिकल सुविधाओं और कर्मचारियों के लिए बेहतर खाने के लिए सख्त नियमों की जरूरत है। हमें जरूरत है कि सरकार इन नियमों के पालन का काम एक खास तौर पर एक विभाग को दे।'

विज्ञापन
Goa govt asks Karan Johar Dharma Productions apology for littering at village
karan johar - फोटो : File Photo

बता दें कि कई न्यूज रिपोर्ट्स में बताया गया था कि करण की टीम गोवा की राजधानी पणजी से 10 किमी दूर नेरुल गांव में शूटिंग के बाद यूज किए गए पीपीई किट और अन्य गंदगी छोड़कर आई है। हालांकि अभी तक करण या उनके प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed