बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही एक साथ कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें 'टाइगर 3', साउथ इंडस्ट्री में उनकी पहली डेब्यू फिल्म 'गॉड फादर' और 'किसी का भाई किसी की जान' शामिल है। 'गॉडफादर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने फिल्म और उससे जुड़े कई किस्सों पर बात की। इस दौरान सलमान खान ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर भी एक अच्छी खबर दी है। दरअसल, साउथ के सुपरस्टार रामचरण फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो करते नजर आएंगे। वहीं, हाल ही में नागार्जुन ब्रह्मास्त्र में कैमियो करते नजर आए थे।
Salman Khan: नागार्जुन के बाद अब यह साउथ अभिनेता करेगा बॉलीवुड फिल्म में कैमियो, भाईजान ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘किसी का भाई किसी की जान’ में राम चरण के कैमियो पर सलमान से सवाल पूछे जाने पर वो कहते हैं, 'हम हैदराबाद वेंकटेश डग्गुबाती के साथ शूट कर रहे थे, तो वहां राम चरण मुझसे मिलने आए थे। फिर उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं, मैंने कहा- नहीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं सच में आपके और वैंकी के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहता हूं।'
Malaika-Arjun: क्या अर्जुन कपूर से शादी नहीं करना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा? बोलीं- 'अभी तैयार नहीं हूं'
सलमान खान आगे कहते हैं, 'मुझे लगा कि वो मजाक कर रहे हैं तो मैंने कहा कि ठीक है इस बारे में कल बात करते हैं। लेकिन अगले दिन राम चरण वैन के साथ वहां फुल कॉस्ट्यूम में पूरी तैयारी के साथ मौजूद थे। जब मैं पहुंचा तो मैंने कहा कि आप यहां क्या कर रहे हो, तो उन्होंने कहा, मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं। आपको चलेगा अगर हम ऐसा करें? तो मैंने कहा बेशक। इस तरह से ये सब हुआ और हमने बढ़िया से शूटिंग पूरी की।
Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने की थी अपील, एक दिन के लिए रुक गई थी जंग
बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 30 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान और वेंकटेश के अलावा शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और विनाली भटनागर भी नजर आने वाले हैं। वहीं, इसके अलावा सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 16 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 15: अर्चना गौतम ने सलमान खान से किया शादी पर सवाल, बोलीं- आपकी तरह टेंशन फ्री रहना चाहती हूं