चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' अब फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच चुकी है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई है जिसकी वजह से फिल्म की अब तक की कमाई काफी कम रही है। तेलुगू भाषा के साथ हिंदी में यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े काफी निराशाजनक है। फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि गॉडफादर ने कितनी कमाई की...
Godfather Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची गॉडफादर, नहीं चला चिरंजीवी-सलमान का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन राजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जो चिरंजीवी जैसे सितारे के हिसाब काफी कम हैं। मंगलवार को फिल्म की कमाई घटकर महज 2.35 करोड़ रह गई। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 65.56 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि इस फिल्म से सलमान खान ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है लेकिन उनका डेब्यू फीका ही रहा।
Dharmendra: जावेद अख्तर के दावे पर भड़के धर्मेंद्र, कहा- दिखावे कि इस दुनिया में...
जानकारी के मुताबिक फिल्म के लिए सलमान ने एक भी रुपया चार्ज नहीं किया था। दरअसल, चिरंजीवी और सलमान अच्छे दोस्त हैं। यही कारण है कि चिरंजीवी के कहने पर उन्होंने तुरंत इस फिल्म के लिए हामी भर दी। इस फिल्म के अब तक आंकड़ों से गॉडफादर पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। कलेक्शन को देखकर इसके 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के आसार भी कम ही नजर आ रहे हैं।
Amitabh Bachchan: जब अमिताभ ने लगाया ‘अल्ला हू अकबर’ का नारा, जानिए उनके 10 कमाल मुस्लिम किरदारों के बारे में
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म आचार्य के बाद चिरंजीवी इस फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद मेगास्टार जल्द ही 'भोला शंकर' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा भी नजर आने वाली है। यह एक फुल मसाला एंटरटेनर होगी जिसे अगले साल रिलीज करने की तैयारी है।
Photos of the Day: सरेआम रोमांटिक हुईं तेजस्वी और जन्नत जुबैर की कातिल अदाएं, पढें आज का सेलेब्रिटी अपडेट