फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GodFather: फिल्म ‘गॉडफादर’ में अपने डांस सॉन्ग से धमाल मचाएंगे चिरंजीवी और सलमान खान, प्रभुदेवा करेंगे कोरियोग्राफ

Tue, 03 May 2022 05:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 03 May 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
GodFather salman khan and chiranjeevi dance song in film prabhudeva will choreograph
सलमान खान, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में चिरंजीवी हैं। उनके साथ अभिनेता सलमान खान भी दिखाई देंगे। सलमान खान की ये पहली दक्षिण भारतीय फिल्म होगी, जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। वहीं, अब इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है, जो फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए काफी है। 'गॉडफादर' में सलमान खान और चिरंजीवी का एक डांस सॉन्ग होगा, जिसे प्रभुदेवा कोरियोग्राफ करेंगे। 

GodFather salman khan and chiranjeevi dance song in film prabhudeva will choreograph
film godfather - फोटो : ट्विटर

संगीतकार एस थमन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने सलमान खान और चिरंजीवी के डांस सॉन्ग के बारे में बताया है। इस तस्वीर में एस थमन के साथ चिरंजीवी, प्रभुदेवा और डायरेक्टर मोहन राजा दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'यह एक खबर है। प्रभुदेवा, सलमान खान और चिरंजीवी के साथ एक एटम बॉम्बिंग डांस सॉन्ग कोरियोग्राफ करने वाले हैं, जो स्क्रीन पर धमाल मचा देगा।' इस खबर ने फैंस को खुश कर दिया है क्योंकि पहली बार है जब सलमान खान और चिरंजीवी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे और उसमें अब दोनों स्टार का डांस सॉन्ग भी शामिल हो गया है। 

GodFather salman khan and chiranjeevi dance song in film prabhudeva will choreograph
रामचरण, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान बॉलीवुड के दबंग हैं, जिन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं लेकिन अब सलमान खान अपने धांसू स्वैग के साथ टॉलीवुड में भी धमाल मचाने के लिए भी तैयार हैं। 'गॉडफादर' के जरिए सलमान खान टॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, 'गॉडफादर' चिरंजीवी की 153वीं फिल्म है। वह आखिरी बार 'आचार्य' में नजर आए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
GodFather salman khan and chiranjeevi dance song in film prabhudeva will choreograph
RRR, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडफादर' का निर्देशन मोहन राजा कर रहे हैं। यह मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'लुसिफर' का रीमेक है। फिल्म 'लुसिफर' में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए थे। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'गॉडफादर' में सलमान खान भी उनके जैसा ही रोल प्ले करते नजर आएंगे। सलमान खान और चिरंजीवी के अलावा, इस फिल्म में नयनतारा, सत्यदेव कंचरना और जय प्रकाश जैसे कलाकार नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed