फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nargis Dutt: सिनेमा जगत में हीरो का दबदबा कम कर छा गई थीं नरगिस दत्त, यहां देखें दिग्गज कलाकार की बेहतरीन फिल्में

Tue, 03 May 2022 05:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 03 May 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Nargis Dutt Death Anniversary list of movies available on ott platforms
नरगिस दत्त

बीते जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री नरगिस दत्त को कौन नहीं जानता। वह एक ऐसी अदाकारा थीं, जिन्होंने सिनेमा जगत में उस समय अपना दबदबा बनाया था, जब बॉलीवुड में हीरोइन को अबला माना जाता था। बॉलीवुड में उस समय नरगिस ने मदर इंडिया में अपनी अदाकारी के दम पर यह साबित किया था कि बिना हीरो के भी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। एक हीरोइन भी उतने ही सम्मान की हकदार है, जितना की फिल्मी दुनिया का कोई हीरो। लेकिन फिर एक दिन अचानक ऐसी खबर आई, जिससे पूरा सिनेमा जगत सदमे में पहुंच गया। दत्त परिवार से लेकर इंडस्ट्री के सभी लोगों को नरगिस के निधन ने झकझोर कर रख दिया था। 2 मई 1981 में नरगिस दत्त कोमा में चली गई थीं और उसके बाद 3 मई को वह इस रंगीन दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई। आज उन्हें इस दुनिया से गए पूरे 41 साल हो चुके हैं और आज इस मौके पर हम उनके जीवन की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

Nargis Dutt Death Anniversary list of movies available on ott platforms
मदर इंडिया

फिल्म का नाम- मदर इंडिया
'मदर इंडिया' एक ऐसी मां की कहानी है, जो अपने बच्चों को अच्छी तरह से पालने के लिए कुछ भी कर गुजरने का दम रखती है। ढेरों मुश्किलें आने के बाद भी वह अपने बच्चों की तरफ अपना कर्तव्य नहीं छोड़ती। फिल्म में नरगिस के साथ सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार मुख्य भूमिकाओं में थे। यह उस जमाने की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसने बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। यह फिल्म आप किसी भी समय अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Nargis Dutt Death Anniversary list of movies available on ott platforms
श्री 420 (1955) - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम- श्री 420
यह साल 1955 एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसे राज कपूर ने निर्मित किया था। फिल्म की कहानी एक लड़के राज के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनाथ होता है। फिल्म में राज कपूर, नरगिस दत्त और नादिरा मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी और यह अब जी 5 पर स्ट्रीम की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nargis Dutt Death Anniversary list of movies available on ott platforms
आवारा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम- आवारा
आवारा एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो राज की कहानी बताती है। वह एक चोर होता है, जिसे गरीबी के कारण अपराध करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अपनी मां पर हमला करने के बाद उसने अपने मालिक को भी मार डाला था। उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। लेकिन जल्द ही सदमे में आ जाता है कि जज उसका पिता होता है। हालांकि, यह बात उसके पिता को नहीं पता होती है। इस फिल्म में नरगिस ने रीटा का किरदार निभाया था, जो राज की प्रेमिका होती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अभी यह अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Nargis Dutt Death Anniversary list of movies available on ott platforms
deedar, nargis film - फोटो : social media

फिल्म का नाम- दीदार
'दीदार' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो शामू नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाती है। शामू को देखने में परेशानी होती है। लेकिन वह  अपने बचपन की प्रेमिका की तलाश करने का फैसला करता है। लेकिन उसके पिता को उसका यह रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं है। इस बात का पता होने के बावजूद वह उसकी तलाश जारी रखता है। फिल्म में दिलीप कुमार, अशोक कुमार, नरगिस दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हिट रही थी और आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed