{"_id":"62710ae01f3d5b0bd1296a8e","slug":"viral-tv-anchor-asks-telugu-actor-vishwa-sen-to-get-out-during-the-an-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vishwak Sen: इंटरव्यू के दौरान एंकर ने विश्वाक सेन से कहा 'गेट आउट', जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vishwak Sen: इंटरव्यू के दौरान एंकर ने विश्वाक सेन से कहा 'गेट आउट', जानें क्या है पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 03 May 2022 04:46 PM IST
सार
तेलुगु अभिनेता विश्वाक सेन इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
विश्वाक सेन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगू अभिनेता विश्वाक सेन इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में विश्वाक सेन एक चैनल को इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बाद इस साक्षात्कार के दौरान चीजें खराब होने के बाद टीवी एंकर द्वारा उन्हें इंटरव्यू से जाने के लिए कहा गया। मामला सोमवार का है जब अभिनेता अपनी एक फिल्म के सिलसिले में एक चैनल के इंटरव्यू में पहुंचे। इस दौरान उनका यह इंटरव्यू पूरी तरह गलत दिशा में चला गया जब अभिनेता और चैनल की एंकर के बीच बहसबाज शुरू हो गई।
2 of 5
विश्वाक सेन
- फोटो : Social media
दोनों के बीच शुरू हुई यह बहस इतनी तेज हो गई कि टीवी एंकर ने गुस्से में विश्वाक सेन को स्टूडियो तक छोड़ने को कह दिया। एंकर और अभिनेता के बीच हुई इस तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता का कहना है कि एंकर ने उन्हें उनके एक प्रैंक वीडियो के लिए 'पागल सेन' और 'उदास व्यक्ति' कहा था।
3 of 5
विश्वाक सेन
- फोटो : Social media
वायरल वीडियो में, विश्वाक सेन यह कहते नजर आ रहे है कि एंकर ने उन्हें पागल सेन और डिप्रेस्ड पर्सन कहा था। एंकर पर नाराज होते हुए सेन कहते हैं कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से उन पर हमला करने का कोई अधिकार नहीं है। बेहतर होगा कि वह अपनी जीभ पर नियंत्रण रखे और उन्हें पागल सेन या उदास व्यक्ति न कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विश्वाक सेन
- फोटो : Social media
अभिनेता के इतना कहते ही टीवी एंकर उन्हें चिल्लाकर स्टूडियो से बाहर निकलने के लिए कहती हैं। इंटरनेट के इस वीडियो पर सामने आते ही विश्वाक सेन के प्रशंसक उनके समर्थन आगे आ रहे हैं। फैंस ट्विटर पर एंकर की जमकर आलोचना करते भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह उनके साथ बहुत अशिष्ट था और अगर कोई मेहमान गलत व्यवहार कर रहा है तो वह उन्हें ऑफ एयर कर सकती हैं, लेकिन कैमरे पर इस तरह अपमानजनक व्यवहार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
विश्वाक सेन
- फोटो : Social media
इसी बीच फिल्म प्रमोशन के नाम पर प्रैंक वीडियो बनाकर कथित तौर पर उपद्रव करने के आरोप में विश्वाक सेन के खिलाफ राज्य मानवाधिकार आयोग में मामला दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ता ने अभिनेता और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जो प्रैंक वीडियो के नाम पर सार्वजनिक आवागमन में हस्तक्षेप करते हैं। दरअसल, विश्वाक सेन ने अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम के प्रमोशन के लिए एक प्रैंक वीडियो शूट किया था। हालांकि, वीडियो को अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब से हटा लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।