{"_id":"627102ec41bce25ddd101e4d","slug":"athiya-shetty-kl-rahul-wedding-preparation-suniel-shetty-book-hotel-caterers-and-designers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी ने शुरू की बेटी अथिया शेट्टी की शादी की तैयारी? सामने आई बड़ी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी ने शुरू की बेटी अथिया शेट्टी की शादी की तैयारी? सामने आई बड़ी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 03 May 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी लंबे समय से भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पहले अपने रिश्ते को काफी समय तक छिपाकर रखा था लेकिन फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर पर दोनों ने एक साथ एंट्री करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। वहीं, अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी शुरू कर दी है।
2 of 4
सुनील शेट्टी- आथिया शेट्टी
- फोटो : social media
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी के लिए काफी ज्यादा इमोशनल हैं और अभिनेता अपनी बेटी की शादी में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी वजह से सुनील शेट्टी ने अभी से ही अपनी बेटी की शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने एक स्पेशल दिन के लिए अच्छे होटल, कैटरर्स और डिजाइनर भी बुक कर दिए हैं। दावा है कि ये अथिया की वेडिंग सेरेमनी वाला दिन ही होगा।
3 of 4
अथिया शेट्टी, केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया, अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर में शादी रचाएंगे। दोनों का परिवार दक्षिण भारत से ताल्लुक रखता है और इसी वजह से दोनों की शादी भी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से होगी। इस शादी में सिनेमा जगत से लेकर क्रिकेट की दुनिया के तमाम चेहरे नजर आएंगे। शादी जुहू के एक फाइव स्टार होटल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अथिया शेट्टी, केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, अथिया शेट्टी और केएल राहुल से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि शादी से पहले दोनों लिव-इन में रहने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने घर भी देखा है। दोनों ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर 'वास्तु' के करीब एक बंगला लिया है, जिसमें दोनों जल्द ही शिफ्ट भी हो सकते हैं। दावा है कि इस घर का किराया 10 लाख रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।