सोमवार को 81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड आयोजित हुए। इस प्रतिष्ठित समारोह में हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' का जलवा रहा। फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। बीते वर्ष जुलाई में रिलीज हुई ये फिल्म वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। साइंटिस्ट ओपेनहाइर ने मैनहट्टन प्रोजेक्ट पर पहले परमाणु हथियार को बनाने में मदद की थी। इस प्रोजेक्ट के तहत बने बम जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए थे। जापान को तबाही के कगार पर लाने वाले बमों का निर्माण करने के बाद वैज्ञानिक ओपनेहाइमर खुद पछताए थे। इस कहानी को दिखाने वाली फिल्म को ही सोमवार को अमेरिका ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है। आखिर क्या रहा ओपेनहाइमर का इतिहास और कैसे वे मैनहट्टन प्रोजेक्ट से जुड़े? आइए जानते हैं
Oppenheimer: जिस बम को बनाने के बाद पछताए ओपेनहाइमर, अमेरिका ने उसी पर बनी फिल्म को थमा दिया गोल्डन ग्लोब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइंटिस्ट ओपेनहाइमर को न्यू मैक्सिको की लॉस एलामोस लैब में टॉप सीक्रेट मैनहट्टन प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए चुना गया था। ये वही प्रोजेक्ट था, जिसने जापान को बर्बादी कगार पर खड़ा कर दिया था। इस प्रोजेक्ट के तहत बने बम जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए थे। जापान में लोगों को मरता देख ओपेनहाइमर विचलित हो गए थे। वे खुद पछताए थे और कहा था, 'ये मैंने क्या बना दिया!' सोमवार को जब 81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड आयोजित हुए तो उन्हीं वैज्ञानिक के जीवन को दर्शाती फिल्म 'ओपेनहाइमर' की झोली अमेरिका ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से भर डाली।
गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स अमेरिका में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह है। इसे ऑस्कर के स्तर का ही अवॉर्ड समारोह कहा जाता है। इसमें कोई दोराय नहीं कि फिल्म 'ओपेनहाइमर' को काफी पसंद किया गया है। रिलीज के बाद बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक जुटे। लेकिन, अतीत में झांककर देखें तो अब गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से इस फिल्म की झोली भरने में भी अमेरिका की मानो कोई रणनीति नजर आती है। गौरतलब है कि अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर छह अगस्त 1945 को परमाणु बम गिराया था।
Apna Adda 03: बोरीवली स्टेशन पर उतरा तो लगा कि ये कौन सी मुंबई है, पिता का साथ मिले तो हर संघर्ष जीतना मुमकिन
हिरोशिमा और नागासाकी पर हुई बमबारी में हजारों लोग मारे गए थे। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुए इस विस्फोट के तुरंत बाद ही जापान ने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद विश्वयुद्ध भी रुक गया था। जापान को तबाह करने वाले परमाणु बम का आविष्कार करने वाले ओपेनहाइमर की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ मानो अमेरिका ने सेलिब्रेट किया है। फिल्म को किसी 'खुशी' के चलेत सम्मानित किया है! बता दें कि खुद फिल्म 'ओपेनहाइमर' में साइंटिस्ट ओपेनहाइमर को परमाणु बम बनाने का पछतावा करते हुए दिखाय गया है। वे अपराधबोध में रहते हैं।
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई डंकी और सलार, जानें कैसा रहा एनिमल का हाल
फिल्म 'ओपेनहाइमर' के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब से नवाजा गया है। सिलियन मर्फी ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ड्रामा) का पुरस्कार जीता है। फिल्म में सिलियन मर्फी ने ओपेनहाइमर का रोल अदा किया है।
Golden Globes 2024: रॉबर्ट डाउनी जूनियर का दिखा जलवा, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब किया नाम