फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki Koechlin: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद कल्कि के लिए मुश्किल था खुद को संभालना, लेनी पड़ी थी थैरेपी

Sat, 02 Sep 2023 09:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 02 Sep 2023 09:46 AM IST
विज्ञापन
Goldfish star Kalki Koechlin talks about coping with divorce with Anurag Kashyap says she took lot of therapy
कल्कि केकलां-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि केकलां इन दिनों अपनी फिल्म 'गोल्डफिश' को लेकर चर्चा में हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो कल्कि ने वर्ष 2011 में फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप संग शादी रचाई थी। मगर, 2015 में इनकी राहें जुदा हो गईं और तलाक हो गया। तलाक के बाद कल्कि बिखर गई थीं। उन्हें खुद को संभालने के लिए थेरेपी का सहारा पेना पड़ा था। अनुराग से तलाक के बाद कल्कि ने खुद को कैसे संभाला हाल ही में वह इस पर बात करती नजर आईं।

Goldfish star Kalki Koechlin talks about coping with divorce with Anurag Kashyap says she took lot of therapy
कल्कि केकलां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुराग के साथ अलगाव पर बात करते हुए कल्कि ने कहा कि उन्हें इससे उबरने में काफी वक्त लगा। एक्ट्रेस ने यह खुलासा भी किया कि तलाक के बाद शुरुआती कुछ वर्षों तक उनके और अनुराग के बीच उस तरह की दोस्ती भी नहीं थी, जैसी कि आज है। कल्कि के मुताबिक उन्हें उस वक्त सेपरेट रहने की जरूरत थी, क्योंकि उस वक्त उन्हें अनुराग के रिलेशनशिप और चीजों के बारे में जानकर और दुख होता।

Goldfish star Kalki Koechlin talks about coping with divorce with Anurag Kashyap says she took lot of therapy
कल्कि केकलां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कल्कि ने खुलासा किया कि उन्होंने और अनुराग ने वह समय लिया। इतना ही नहीं कल्कि ने कहा कि उन्हें तमाम थेरेपी भी लेनी पड़ी थीं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अब तलाक को सात-आठ साल हो चुके हैं। आज वह और अनुराग अच्छे दोस्त बन चुके हैं और दोनों के बीच अच्छी बनती है।
Omg 2: 'खूब कैंचियां चली हैं...भावनाएं आहत न हो इसलिए मेरे डायलॉग्स काट दिए', गोविंद नामदेव ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Goldfish star Kalki Koechlin talks about coping with divorce with Anurag Kashyap says she took lot of therapy
कल्कि केकलां, गाय हर्षबर्ग - फोटो : social media

बता दें कि कल्कि ने 2009 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव-डी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें अभय देओल भी लीड रोल में थे। इसके अलावा कल्कि ने अनुराग संग 2010 में आई 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' और 'सेक्रेड गेम्स सीजन 2' में भी काम किया। 
Pawan Kalyan: एक्टिंग के साथ राजनीति की भी समझ रखते हैं पवन कल्याण, जानें उनका अभिनेता से राजनेता तक का सफर

विज्ञापन
Goldfish star Kalki Koechlin talks about coping with divorce with Anurag Kashyap says she took lot of therapy
गोल्डफिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिलहाल कल्कि केकलां अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के एक बेटी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कल्कि आखिरी बार जोया अख्तर और रीमा कागती की 'मेड इन हैवन 2' में नजर आई थीं। अनुराग कश्यप भी इस सीरीज में स्पेशल अपीयरेंस में थे। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज 'गोल्डफिश' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें दीप्ति नवल भी अहम रोल में हैं।
Kiccha Sudeep: 'मक्खी' से सिनेमा पर छाए सुदीप, इस वजह से नाम के आगे 'किच्चा' लगाते हैं अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed