फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omg 2: 'खूब कैंचियां चली हैं...भावनाएं आहत न हो इसलिए मेरे डायलॉग्स काट दिए', गोविंद नामदेव ने किया खुलासा

Sat, 02 Sep 2023 09:02 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 02 Sep 2023 09:02 AM IST
विज्ञापन
omg 2 actor govind namdev says his dialogues and scenes cut in film due to fear of fear of hurting sentiments
ओएमजी 2-गोविंद नामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार अपनी फिल्म ओएमजी 2 के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्होंने शिव के दूत का किरदार निभाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही थी, हालांकि इसकी रफ्तार अब कुछ धीमी हो चुकी है। अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और लोगों को स्कूलों में यौन शिक्षा की संवेदनशील कहानी पसंद आ रहा है। गोविंद नामदेव ने हाल ही में खुलासा किया कि एडिटिंग में उनके कई संवाद और सीन काट दिए गए थे, क्योंकि निर्माता लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में सोच रहे थे।

omg 2 actor govind namdev says his dialogues and scenes cut in film due to fear of fear of hurting sentiments
गोविंद नामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, खूब कैंचियां चली हैं। डर यह था कि फिल्म में जो भी दिखाया जाए, उसके साथ कुछ गलत न हो जाए। कहीं उसका रिएक्शन गलत नहीं हो जाए फिल्म के साथ, ये कर कर के, बहुत सारे डायलॉग, बहुत सारे सीन, बहुत सारे रिएक्शन, सब कटते चले गए, मेरे बहुत सारे संवाद, सीन और रिएक्शन हटा दिए गए।

omg 2 actor govind namdev says his dialogues and scenes cut in film due to fear of fear of hurting sentiments
गोविंद नामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंद नामदेव का कहना है कि उनको कम स्क्रीन टाइम और ओएमजी 2 में उनके कैरेक्टर के पूरी तरह से बर्बाद होने की चिंता नहीं है, जब तक कि इसका दर्शकों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। 'लेकिन चूंकि लोगों को फिल्म पसंद आई, इसलिए मुझे अपने संवादों और सीन को काटे जाने का कोई अफसोस नहीं है। मेरा पूरा किरदार ही बर्बाद हो गया, लेकिन जो कुछ भी मुझे मिला वह मेरे लिए काफी है। अगर हम जो कर रहे हैं वह किसी पर प्रभाव डाल रहा है, तो यह काफी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
omg 2 actor govind namdev says his dialogues and scenes cut in film due to fear of fear of hurting sentiments
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि अपने फेसबुक पोस्ट में गोविंद नामदेव ने ओएमजी 2 को ए सर्टिफिकेट देने के लिए सीबीएफसी की आलोचना की थी। उन्होंने सेंसर बोर्ड पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्हें आदिपुरुष जैसी दयनीय फिल्म का मूल्यांकन करते समय थोड़ा दिमाग लगाना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय उन्होंने अपना सारा दिमाग ओएमजी 2 जैसी विचारशील और प्रगतिशील फिल्म को काटने में लगा दिया।

विज्ञापन
omg 2 actor govind namdev says his dialogues and scenes cut in film due to fear of fear of hurting sentiments
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली ओएमजी 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 85.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई 41.37 करोड़ रुपये रही, जबकि तीसरे हफ्ते अक्षय की फिल्म का कारोबार 15.40 करोड़ रुपये रहा। हालांकि चौथे हफ्ते में एंट्री करते-करते 'ओएमजी 2' की कमाई भी घट रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed