फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: विदेशों में बैन हैं ये भारतीय फिल्में, किसी पर अश्लीलता तो किसी पर देश की छवि खराब करने का लगा आरोप

Sat, 02 Sep 2023 07:43 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 02 Sep 2023 07:43 AM IST
विज्ञापन
the dirty picture omg Padman Raanjhanaa Baby Udta Punjab Bombay these bollywood movies banned in abroad
विदेशों में बैन हुईं फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों को लेकर अक्सर किसी न किसी तरह की कंट्रोवर्सी होती रहती है। ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें दिखाए गए कुछ सीन पर लोगों को आपत्ति होती है और वो इसे बैन करने की मांग करते हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने भारत में जबर्दस्त कमाई की है, लेकिन उन्हें किसी न किसी वजह से विदेश में बैन किया गया था। किसी पर अश्लीलता फैलाने तो किसी पर देश की छवि खराब करने के आरोप लगे। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में….

the dirty picture omg Padman Raanjhanaa Baby Udta Punjab Bombay these bollywood movies banned in abroad
द डर्टी पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
द डर्टी पिक्चर
विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' को विदेश में बैन झेलना पड़ा था। फिल्म एक्ट्रेस सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित है और अधिक बोल्ड सीन्स होने की वजह से फिल्म को कुवैत में बैन किया गया।
 
the dirty picture omg Padman Raanjhanaa Baby Udta Punjab Bombay these bollywood movies banned in abroad
ओह माय गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
ओह माय गॉड
मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'ओह माय गॉड' को लोगों ने खासा सराहा। फिल्म अंधविश्वास पर आधारित थी। भारत में भी फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन मिडिल ईस्ट देशों में तो इसे बैन ही कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
the dirty picture omg Padman Raanjhanaa Baby Udta Punjab Bombay these bollywood movies banned in abroad
पैडमैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पैडमैन
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को भारत में खासा प्यार मिला। फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम की लाइफ से इंस्पायर फिल्म थी। फिल्म ने ऑडियसं को पीरियड्स यानी मासिक धर्म या माहवारी वाली महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक किया, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में इसे बैन कर दिया गया।

Amit Rai: अमित राय ने सीबीएफसी सदस्यों के सामने जोड़े थे हाथ, ओएमजी 2 के लिए यूए सर्टिफिकेट की लगाई थी गुहार
 
विज्ञापन
the dirty picture omg Padman Raanjhanaa Baby Udta Punjab Bombay these bollywood movies banned in abroad
'रांझणा' - फोटो : सोशल मीडिया
रांझणा
रांझणा फिल्म को भी पाकिस्तान में बैन झेलना पड़ा था। इस फिल्म में जोया का किरदार सोनम कपूर ने निभाया था। जोया हिंदू लड़के से प्यार करती है और इसी वजह से पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन किया गया था।

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने पूरी की अपनी मास्टर डिग्री, पति अक्षय कुमार ने बांधे पत्नी की तारीफों के पुल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed