फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'जवान' के लिए नयनतारा नहीं थीं पहली पसंद? शाहरुख खान संग रोमांस फरमाने वाली थीं यह हसीना

Sat, 02 Sep 2023 12:51 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 02 Sep 2023 12:51 AM IST
सार

'जवान' की मुख्य अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान संग रोमांस फरमाने के लिए नयनतारा, निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थीं। 

विज्ञापन
Jawan Samantha Ruth Prabhu was offered SRK film first Then know how Nayanthara became Atlee movie leading lady
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' की रिलीज में महज पांच दिन बाकी रह गए हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस मूवी में विजय सेतुपति और नयनतारा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह कितना ज्यादा हाई है, इसका अंदाजा इसकी एडवांस टिकट बुकिंग से ही लगाया जा सकता है। ट्रेलर रिलीज ने फैंस की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। मूवी से जुड़े गानों और ट्रेलर में शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी खूब जमी है। हालांकि, अब इसकी लीड अभिनेत्री की कास्टिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, नयनतारा फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थीं। 

Jawan Samantha Ruth Prabhu was offered SRK film first Then know how Nayanthara became Atlee movie leading lady
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

'जवान' की मुख्य अभिनेत्री को लेकर अफवाह उठ रही है कि इसके लिए सामंथा रुथ प्रभु पहली पसंद थीं, जिन्होंने 'काथुवाकुला रेंदु काधल' में नयनतारा के साथ सह-अभिनय किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा ने 'जवान' में अभिनय अभिनय करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह उस समय अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ एक परिवार शुरू करना चाहती थीं। अफवाहों के मुताबिक, सामंथा को वर्ष 2019 में शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म ऑफर की गई थी। 

Jawan Samantha Ruth Prabhu was offered SRK film first Then know how Nayanthara became Atlee movie leading lady
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि क्या यही कारण है कि सामंथा ने 'जवान' को अस्वीकार कर दिया या क्या उन्हें कभी फिल्म में अभिनय करने का अवसर दिया गया था। ये सभी अफवाहें हैं क्योंकि न तो सामंथा और न ही 'जवान' टीम ने आधिकारिक तौर पर इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

Badshah: 'गानों में चीजों की तरह महिलाओं का इस्तेमाल कतई नहीं' कहने पर बादशाह ट्रोल, यूजर्स बोले- हाथी के दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Samantha Ruth Prabhu was offered SRK film first Then know how Nayanthara became Atlee movie leading lady
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'खुशी' एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अभिनेत्री के पास 'सिटाडेल' का भारतीय चरण भी है, जिसमें वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। इस सीरीज का निर्माण भी 'द फैमिली मैन'  फेम जोड़ी राज और डीके के द्वारा किया जा रहा है। 

Ameesha Patel: 'गदर 3' का हिस्सा बनने से अमीषा पटेल का इनकार? फिल्म की टाइटैनिक से तुलना कर पक्ष किया साफ

विज्ञापन
Jawan Samantha Ruth Prabhu was offered SRK film first Then know how Nayanthara became Atlee movie leading lady
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

'जवान' की बात करें तो इसमें शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा मूवी में दीपिका पादुकोण भी विशेष भूमिका में हैं। साथ ही इसमें प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा, आस्था अग्रवाल, सान्या मल्होत्रा, एजाज खान, संजीता भट्टाचार्य, अमृता अय्यर, केनी बसुमतारी, गिरिजा ओक और लहर खान भी नजर आने वाले हैं। एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed