{"_id":"64f20a7300231cbda5071b49","slug":"shabana-azmi-javed-akhtar-love-story-actress-parents-were-against-their-marriage-read-here-in-detail-2023-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Love Story: शादीशुदा जावेद अख्तर पर दिल हार बैठी थीं शबाना आजमी, पिता की नाराजगी के बावजूद किया निकाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Love Story: शादीशुदा जावेद अख्तर पर दिल हार बैठी थीं शबाना आजमी, पिता की नाराजगी के बावजूद किया निकाह
'इश्क और जंग में सब जायज है' यह कहावत बहुत पुरानी है मगर आज भी लोगों के जुबां पर रहती है। वो कहते हैं न कि प्यार कोई बंधन कोई सीमा नहीं मानता है। धर्म, जाति और मजहब की दीवार एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने से नहीं रोक सकती। लाख कोई कोई कोशिश कर ले मगर इश्क में घायल प्रेमी अपने प्यार की मंजिल पा ही लेता है। फिल्मों में दिखाई गई इश्क की कहानियां निजी जिंदगी में भी कभी-कभी वैसे ही होती हैं, जहां प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के लिए हद से गुजर जाते हैं।
2 of 6
शबाना आजमी, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और लेखक जावेद अख्तर की लव स्टोरी भी कुछ ऐसे ही है। एक दूजे के प्यार में पागल शबाना और जावेद की प्रेम कहानी को अंजाम तक ले जाना आसान नहीं था, लेकिन हर मुश्किल से लड़ कर दोनों ने अपने रिश्ते को एक नाम दिया और आज तक एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शबाना का जन्म 18 सितंबर 1950 में हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने 70 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की एक्ट्रेस कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। शबाना और जावेद की मुलाकात पहली बार उनके घर पर ही हुई थी। जावेद अख्तर शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी को अपना गुरु मानते थे और शायरी सीखने के लिए शबाना के घर भी आया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शबाना आजमी, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
कैफी आजमी और जावेद अख्तर जब साथ में बैठ कर शायरी किया करते थे, तब शबाना और शौकत आजमी दर्शक बनकर दोनों की शायरी का आनंद उठाते थे। और यही से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई शबाना जावेद के शायरी बोलने वाले अंदाज पर फिदा थीं। वहीं, शबाना ने भी अपनी खूबसूरती से जावेद का दिल जीत लिया था। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा।
विज्ञापन
5 of 6
जावेद अख्तर, शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दोनों की इश्क की खबर जब शबाना के पिता कैफी आजमी को हुई तो वो काफी नाराज हुए एक्ट्रेस की मां और उनके पिता दोनों ही इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दरअसल, जावेद पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे, ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी के रिश्ते के बीच में आए, लेकिन शबाना अपने परिवार से बगावत कर बैठी थी, जिसकी वजह से उनके परिवार में रोज झगड़े होने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।