अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की भगवान और भक्त के रिश्ते पर आधारित 'ओएमजी 2' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म 'ओएमजी - ओह माय गॉड' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय और परेश रावल थे। 11 साल बाद रिलीज हुआ इस फिल्म का सीक्वल बड़े पर्दे पर दस्तक देने से पहले ही कानूनी पचड़ों में फंस गया था। इसके बावजूद भी 'ओएमजी 2' दर्शकों से प्रशंसा बटोर रही है। ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। हाल ही में फिल्म निर्देशक अमित राय ने खुलासा किया कि 'यूए' सर्टिफिकेट पाने के लिए उन्होंने सीबीएफसी सदस्यों के सामने हाथ भी जोड़े थे।
Amit Rai: अमित राय ने सीबीएफसी सदस्यों के सामने जोड़े थे हाथ, ओएमजी 2 के लिए यूए सर्टिफिकेट की लगाई थी गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी स्टारर 'ओएमजी 2' के निर्देशक अमित राय ने फिल्म को यूए सर्टिफिकेट देने के लिए सेंसरशिप बोर्ड से कई बार रिक्वेस्ट करने को याद किया। निर्देशक ने कहा, 'मुझे साफ तौर से याद है कि मैंने अपने हाथ भी जोड़ दिए थे। मैंने उनसे कहा कि आप गलत काम कर रहे हैं क्योंकि अगर यह फिल्म ओटीटी पर जाती है…जैसे मान लेते हैं कि मैं सेंसरशिप के लिए आपके पास नहीं आता और अगर निर्माताओं ने सोचा होता कि इसे ओटीटी पर रिलीज करते लेकिन हमें लगता है कि यह थिएटर के दर्शकों के लिए है इसलिए उन्होंने यह जोखिम उठाया है।'
अमित राय ने कहा कि जब फिल्म का टीजर प्रमाणन के लिए गया, तब भी सेंसर बोर्ड ने उनसे एक शॉट को काटने के लिए कहा था जो साल 2012 में रिलीज हुई 'ओएमजी' से था। निर्माताओं ने उनके इस रिक्वेस्ट को माना लेकिन वे किसी भी तरह की भारी सेंसरशिप के लिए तैयार नहीं थे जो उनके रास्ते में आ रही थी। अमित राय ने कहा, 'क्योंकि वे देख सकते थे कि हम हर दिन आ रहे थे। ऐसा नहीं है कि वे क्रूर थे लेकिन मुझे लगता है कि उनकी अपनी लिमिटेशंस थीं। उनके पिछले अनुभव काफी खराब थे। सरकार ने उन्हें कुछ जिम्मेदारियां दी हैं और उन पर बहुत दबाव होगा।'
OMG-2: पुजारी महासंघ ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, कहा- सनातन को बदनाम करने वाली फिल्मों को रोकने बनाएं कानून
अमित राय ने कहा कि जब ओएमजी 2 की रिलीज के बाद उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही थी तो उन्होंने मीडिया के माध्यम से सेंसर बोर्ड तक पहुंचना शुरू कर दिया और कहा, 'मैंने मीडिया के माध्यम से उन्हें बताना शुरू किया कि सर, मैं हाथ जोड़ रहा हूं कि आप कृपया इसे यूए सर्टिफिकेट कर दें क्योंकि हमारा इरादा ऐसा था कि परिवार इसे देखें। आपने हमारा उद्देश्य विफल कर दिया है।' फिल्म निर्माता ने यह भी कहा कि उन्होंने सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी को कम से कम 70 मैसेज भेजे होंगे, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
Vijay Deverakonda: 'खुशी' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से खुश हुए विजय, बोले- पांच साल का इंतजार हुआ खत्म
बता दें, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर यह फिल्म सेक्स एजुकेशन के बोल्ड विषय पर आधारित है। इस फिल्म का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं बल्कि समाज पर भी देखने को मिल रहा है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिलीज करने से पहले इसमें 27 कट्स लगाए थे और इसे ए सर्टिफिकेट दिया था। लेकिन दर्शकों ने इसे अपने खूब प्यार दिया। इसके कलेक्शन की बात करें तो 'ओएमजी 2' ने 142.97 रुपये का कारोबार कर लिया है।
Rishab Shetty: कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी ने आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलाया हाथ, पैन इंडिया फिल्म में आएंगे नजर!