अक्सर फिल्मी पर्दे पर हीरोइनें रोमांस करती या अदाएं दिखाती नजर आती हैं। अधिकांश फिल्मों में उनका किरदार पारंपरिक तरीके का होता है। यही वजह है कि फिल्मों में आइटम नंबर्स हीरोइनों के हिस्से आते हैं। वहीं, जब एक्शन सीन की बारी आती है तो इसकी जिम्मेदारी हीरो के कंधो पर होती है। मगर, कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनमें हीरोइनों ने भी जबरदस्त एक्शन सीन किए हैं। इतना ही नहीं, वह पर्दे पर बंदूक थामती नजर आई हैं। इसका हालिया उदाहरण तो जान्हवी कपूर हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुड लक जेरी' में जान्हवी गन चलाती नजर आई हैं। वैसे, जान्हवी कपूर से पहले भी कई अभिनेत्रियां पर्दे पर बंदूक थामती नजर आई हैं। आइए जानते हैं...
Actress Action Film: जान्हवी से पहले ये एक्ट्रेस भी उठा चुकी हैं बंदूक, लिस्ट में शामिल हैं बड़े-बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरगिस
फिल्म: 'मदर इंडिया'
दिवंगत अभिनेत्री नरगिस के 'मदर इंडिया' (1957) में निभाए गए किरदार को भला कौन भूल सकता है? उनकी यह फिल्म बॉलीवुड की चुनिंदा शानदार फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म में नरगिस अपने ही बेटे के खिलाफ हथियार उठाती नजर आई थीं। सिनेमा की दुनिया में इस फिल्म की आज भी बिल्कुल अलग जगह है।
माधुरी दीक्षित
फिल्म: 'मृत्युदंड'
वर्ष 1997 में रिलीज हुई अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मृत्युदंड' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्मों में अक्सर डांस का जलवा दिखाने वाली धक धक गर्ल माधुरी इस फिल्म में अन्याय के खिलाफ हथियार उठाती नजर आईं। दिलचस्प बात तो यह है कि माधुरी दीक्षित को कई लोगों ने यह फिल्म न करने की सलाह दी थी। मगर, जब यह फिल्म आई तो हिट साबित हुई।
आलिया भट्ट
फिल्म: 'राजी'
फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट का अलग एक्शन रोल दिखाई दिया है। दरअसल इस फिल्म में आलिया ने एक जासूस की भूमिका निभाई है। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में आलिया भट्ट हाथों में बंदूक थामे नजर आई हैं। फिल्म में एक दृश्य ऐसा होता है कि वह अपने पति (विक्की कौशल) पर बंदूक तानती नजर आई हैं। हालांकि, वह शूट नहीं करती हैं। अपने इस रोल के लिए आलिया ने बाकायदा ट्रेनिंग ली थी।
प्रियंका चोपड़ा
फिल्म: 'गंगाजल'
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉट और बोल्ड अवतार से फैंस का खूब दिल लूटा है। मगर, फिल्म 'गंगाजल' में उनका पावरफुल अंदाज भी खूब जमा। इसके अलावा वह 'डॉन 2', 'कमीने' समेत और भी कई फिल्मों में गन उठाती नजर आई हैं।