{"_id":"584a7cf84f1c1b9b1944a600","slug":"got-engaged-to-elesh-parujanwala-for-money-rakhi-sawant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हां, मैंने पैसों की खातिर रचाया स्वयंवर', राखी का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हां, मैंने पैसों की खातिर रचाया स्वयंवर', राखी का खुलासा
Sat, 10 Dec 2016 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपको राखी सावंत का स्वयंवर याद है ? वही स्वयंवर जिसमें राखी ने एनआरआई इलेश पारुजनवाला से सगाई की थी और शादी करने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में राखी ने अपनी सगाई तोड़ दी जिसे लेकर लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई..यहां तक कहा कि उन्होंने पब्लिसिटी के लिए ये स्वांग रचा था।
राखी सांवत का खुलासा, पैसों के लिए की इस शख्स से सगाई
2 of 5
लेकिन अब जाकर राखी ने खुलासा किया है कि उन्होंने इलेश से सगाई क्यों की ?
राखी सांवत का खुलासा, पैसों के लिए की इस शख्स से सगाई
3 of 5
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राखी ने कहा, 'मैंने इलेश से सगाई सिर्फ और सिर्फ पैसों के लिए की क्योंकि मैं एक फ्लैट खरीदना चाहती थी। मैं झूठ क्यों बोलूंगी ? मैं किसी से भी सिर्फ इसलिए शादी नहीं करना चाहती थी कि बाद में उन्हें तलाक देना पड़े।
इसके अलावा मीडिया ने मेरी जो छवि बनाई है उसकी वजह से मुझे अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे। इसलिए मैं किसी जवान लड़के या न्यूकमर से शादी नहीं करना चाहती, बल्कि एक मेच्योर और दौलतमंद आदमी से शादी करना चाहती हूं जो मेरा और मेरी जरुरतों का ध्यान रखे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी सांवत का खुलासा, पैसों के लिए की इस शख्स से सगाई
4 of 5
राखी सावंत का ये खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। उस वक्त भी राखी ने सभी को चौंका दिया था जब उन्होंने अपने स्वयंवर में शामिल हुए लोगों को छोड़कर एक एनआरआई को अपना वर चुना। उस वक्त सभी को लगा कि दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन अचानक ही फिर राखी ने ये कहकर सभी को चौंका दिया था कि इलेश अपना गुजारा वड़ा पाव बेचकर कर रहे हैं और इसलिए वो उनसे शादी करने के बारे में विचार करेंगी। उसके बाद राखी ने इलेश से नाता तोड़ लिया।
विज्ञापन
राखी सांवत का खुलासा, पैसों के लिए की इस शख्स से सगाई
5 of 5
ये पहली बार नहीं है जब राखी ने इस तरह की बयानबाजी की हो। इससे पहले भी वो ऐसा करती रही हैं जिसकी वजह से कई बार उन्हें बुरा-भला सुनने को मिला है। लगता है कि उन्हें सुर्खियों में बने रहना काफी पसंद है तभी फिर से उन्होंने इस तरह की बात मीडिया से बोली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।