फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda-Sunita: लड़ते-झगड़ते एक दूसरे को दिल दे बैठे थे गोविंदा और सुनीता, मतभेद को पीछे छोड़ ऐसे परवान चढ़ा प्यार

Sat, 11 Mar 2023 08:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Govinda Ahuja and Sunita Munjal marriage anniversary know about their love story and first meeting
गोविंदा और सुनीता - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता गोविंदा सिनेमा जगत में 'कॉमेडी किंग' के नाम से मशहूर हैं। गोविंदा अपने जीवन के हर पड़ाव पर सर्वश्रेष्ठ साबित हुए हैं। उन्होंने जिस दमदार अभिनय के साथ फिल्मों में अदाकारी दिखाई, उसी मजबूती से उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी रिश्ते निभाए। शादी के बाद अभिनेता का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा, लेकिन कई उतार-चढ़ाव के बाद भी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने अपने रिश्ते को संभाल कर रखा। आज गोविंदा और सुनीता की शादी की सालगिरह है। चलिए इस मौके पर जानते हैं कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी?

Govinda Ahuja and Sunita Munjal marriage anniversary know about their love story and first meeting
गोविंदा और सुनीता - फोटो : social media

गोविंदा की सुनीता के साथ पहली मुलाकात काफी दिलचस्प रही थी। इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी कि सुनीता गोविंदा के मामा की साली हैं। दरअसल, गोविंदा के मामा आनंद सिंह की शादी सुनीता की बड़ी बहन से हुई थी। अपने संघर्ष के दिनों में अभिनेता लगभग तीन साल तक अपने मामा के साथ रहे थे। इसी दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद अक्सर दोनों की मुलाकाते होती थीं, लेकिन वह अच्छी नहीं होती थीं, क्योंकि दोनों अक्सर झगड़ा कर लेते थे।
Anupam Kher: अनुपम खेर ने जिगरी यार के साथ साझा किया वीडियो, बोले- मौत जीवन का अंत है...रिश्तों का नहीं

Govinda Ahuja and Sunita Munjal marriage anniversary know about their love story and first meeting
गोविंदा और सुनीता - फोटो : social media

कहा जाता है कि गोविंदा और सुनीता की मां दोनों शुरू से ही इस रिश्ते के लिए राजी थे, क्योंकि अभिनेता की मां को सुनीता बहुत पसंद थीं, लेकिन इसके विपरीत दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती थी। वह अक्सर लड़ाई झगड़े किया करते थे। जब सुनीता अपनी बहन से मिलने आया करती थीं, तब गोविंदा और उनके बीच काफी बहस होती थी, लेकिन दोनों के बीच एक चीज सामान्य थी, वह था डांस। दोनों को ही डांस का बहुत शौक था, इसलिए अभिनेता के मामा उन्हें एक दूसरे के साथ प्रतियोगिता करने के लिए कहते थे। हालांकि, इस बात पर सुनीता साफ तौर पर इंकार कर देती थीं, क्योंकि वह गोविंदा को छोटा समझती थीं। एक तरफ सुनीता हाय सोसायटी में रहने वाली मॉर्डन लड़की थीं तो वहीं गोविंदा छोटे कस्बे के निवासी थे।
Kartik Aaryan: सतीश कौशिक की अनदेखी तस्वीर साझा कर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, कहा- आप बेस्ट मकान मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Ahuja and Sunita Munjal marriage anniversary know about their love story and first meeting
सुनीता और गोविंदा - फोटो : social media

हालांकि, बाद में दोनों ने एक साथ डांस करना शुरू किया। इस दौरान सुनीता, गोविंदा पर अपना दिल हार बैठीं। हाल ही में गोविंदा ने खुलासा किया कि जब दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ तो सुनीता 15 साल की थीं और वह 21 साल के थे। सुनीता ने जब गोविंदा से अपने प्यार का इजहार किया तो अभिनेता ने कहा कि आप बहुत छोटी हैं। आपको पता है कि आप क्या कह रही हो? इस पर सुनीता ने जवाब दिया था कि हां मुझे सब पता है। आई लव यू। इसके बाद गोविंदा भी धीरे-धीरे सुनीता के प्यार में दीवाने हो गए और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।
Satish kaushik: व्हेन लाइफ गिव्स यू ए बनाना, उसको छील के खा जाना... सतीश कौशिक के कॉमेडी गाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Govinda Ahuja and Sunita Munjal marriage anniversary know about their love story and first meeting
सुनीता गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया। इसके बाद साल 1987 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के समय सुनीता 18 साल की थीं और अभिनेता 24 साल के थे। आज भी कई बार अभिनेता अपनी और सुनीता की प्रेम कहानी के बारे में खुल कर बात करते हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि वह सुनीता को डेट करने से डरते थे, क्योंकि वह 15 साल की थीं और उन्हें यह डर था कि अगर इस बारे में किसी को पता चला तो लोग उन्हें चाइल्ड मोलेस्टर कहेंगे। हालांकि, इन सब बातों से परे उन्होंने अपनी एक प्यारी दुनिया बसाई, जिसमें वह आज भी खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं।
Ranbir Kapoor: 'तू झूठी मैं मक्कार' से पहले इन फिल्मों में आशिक बने रणबीर कपूर, देखें ये रोमांटिक-कॉमेडी मूवीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed