फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार में 40 फिल्में साइन करने वाले गोविंदा की 'रंगीला राजा' को नहीं मिला एक भी दर्शक,शो हुए कैंसिल

Sun, 20 Jan 2019 01:51 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 20 Jan 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
govinda film rangeela raja and arshad warsi film fraud saiyaan flop show cancel
govinda
कभी बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे गोविंदा (Govinda) की हाल ही में एक लो बजट फिल्म 'रंगीला राजा' (Rangeela Raja) रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक के अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं । फिल्म को काफी कम स्क्रीन मिल पाई हैं । 18 जनवरी को रिलीज हुई ये फिल्म ओपनिंग वीक में 10 से 15 लाख तक का ही कलेक्शन कर पाई । 
govinda film rangeela raja and arshad warsi film fraud saiyaan flop show cancel
Fraud Saiyaan - फोटो : twitter
गोविंदा की 'रंगीला राजा' के अलावा अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म 'फ्रॉड सइयां' (Fraud Saiyaan) रिलीज हुई । खास बात ये रही कि शुक्रवार के मार्निंग शोज में रंगीला राजा और फ्रॉड सइयां को एक भी दर्शक नहीं मिले। 
govinda film rangeela raja and arshad warsi film fraud saiyaan flop show cancel
rangeela Raja - फोटो : social media
इस वजह से सुबह के शो कैंसिल कर दिए गए । वहीं शाम को दोनों फिल्मों को कुछ दर्शक मिले। गोविंदा की बात करें तो इनकी पिछली फिल्में 'मैं तेरा हीरो' और 'फ्राइडे' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब गोविंदा के फिल्मों का कंटेंट इतना खराब हो गया है कि उन्हें दर्शक नहीं मिलते । 
विज्ञापन
विज्ञापन
govinda film rangeela raja and arshad warsi film fraud saiyaan flop show cancel
Rangeela Raja - फोटो : instagram
गोविंदा की इस फिल्म को समीक्षकों की ओर से 0 (जीरो) स्टार मिले हैं। उनकी मानें तो यदि आपको गोविंदा से प्यार है.. तो यह फिल्म कतई ना देखें । गोविंदा की ये फिल्म किसी बी ग्रेड फिल्म से कम नहीं है । कंटेंट में अश्लीलता ज्यादा और कॉमेडी कम है । 
विज्ञापन
govinda film rangeela raja and arshad warsi film fraud saiyaan flop show cancel
Govinda - फोटो : Rangeela Raja Film
गोविंदा जैसे बड़े स्टार ऐसी फिल्में क्यों कर रहे हैं ये उनके फैंस को समझ नहीं आ रहा है । अब रंगीला राजा बनाने के बाद गोविंदा के नाम एक और फ्लॉप फिल्म आ चुकी है । कभी  गोविंदा का स्टारडम ऐसा था कि उन्होंने एक साल में 40 फिल्में साइन की थीं और बैक टू बैक कई हिट फिल्में दी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed