{"_id":"5c3597dcbdec2256f972c2de","slug":"govinda-reacts-to-sarfaraz-comment-about-his-father-kader-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कादर खान के बेटे सरफराज के सवालों पर आया गोविंदा का जवाब, बोले- 'वो तो अभी बच्चा है...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कादर खान के बेटे सरफराज के सवालों पर आया गोविंदा का जवाब, बोले- 'वो तो अभी बच्चा है...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kader khan govinda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कादर खान का निधन हुए करीब एक हफ्ता बीत चुका है । कादर खान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कनाडा में किया गया था । निधन की खबर के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने कादर खान से जुड़ी यादों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया ।
2 of 5
kader khan funeral
इसमें गोविंदा ने भी कादर खान को लेकर ट्वीट किया था । गोविंदा ने कादर खान को अपने पिता समान बताया था । वहीं कादर खान के बेटे सरफराज ने गोविंदा पर निशाना साधते हुए कहा था, 'गोविंदा से पूछिए कि उन्होंने कितनी बार उनके पिता की सेहत के बारे में जानकारी ली थी। मेरे पिता के निधन के बाद क्या उन्होंने एक बार भी फोन करके पूछा?'
3 of 5
kader khan
एक इवेंट में जब गोविंदा से सरफराज की इस प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सरफराज अभी बच्चे हैं। उनकी बात पर वो कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। इतना कहकर गोविंदा आगे बढ़ गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kader khan
- फोटो : film history
बता दें कि गोविंदा ने कादर खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, 'श्रद्धांजलि कादर खान साहब। वो मेरे उस्ताद ही नहीं, बल्कि पिता समान थे, उनके साथ काम करने वाला हर एक्टर सुपरस्टार बन जाता था। पूरी फिल्म इंडस्ट्री और मेरा परिवार इस क्षति से व्यथित है और शब्दों में अपने दुख को बयां नहीं कर सकते। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें ।'
विज्ञापन
5 of 5
kader khan
सरफराज ने गोविंदा ही नहीं अमिताभ बच्चन के बारे में भी कहा था कि बच्चन साहब कादर खान के सबसे करीब थे। अंत समय तक वो अमिताभ की बातें कर रहे थे। बता दें कि बिग बी ने सोशल मीडिया में कादर खान के निधन पर गहरा अफसोस जताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।