{"_id":"60280a4e8ebc3ee91c7ff9ba","slug":"govinda-sends-good-wishes-to-varun-dhawan-and-natasha-dalal-on-their-wedding-fallout-with-david-dhawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोविंदा ने वरुण धवन-नताशा दलाल को दिया आशीर्वाद, डेविड धवन से सालों से नहीं हो रही बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा ने वरुण धवन-नताशा दलाल को दिया आशीर्वाद, डेविड धवन से सालों से नहीं हो रही बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल और गोविंदा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल पिछले महीने शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी में कौन-कौन सेलेब्स शामिल हो रहे हैं और खासतौर पर अभिनेता गोविंदा शिरकत करेंगे या नहीं। इस बात को लेकर काफी चर्चा हुई थी। निर्देशक डेविड धवन और गोविंदा के बीच का मतभेद किसी से छिपा नहीं है। दोनों ने कभी सुपरहिट फिल्में दी थीं लेकिन अब एक-दूसरे से बात भी करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन गोविंदा ने वरुण-नताशा को आशीर्वाद दिया है।
दरअसल, धवन परिवार की ओर से गोविंदा को एक नोट भेजा गया था। जिसमें लिखा था, 'हमने परिवार की मौजूदगी में 21 जनवरी 2021 को शादी की और आपको बहुत मिस किया। वरुण और नताशा के लिए नई शुरुआत। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। लाली धवन, डेविड धवन, जान्वी और रोहित धवन।'
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : Instagram
इस नोट की तस्वीर शेयर करते हुए गोविंदा ने लिखा, 'थैंक्यू, बेटा भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।' इससे पहले वरुण धवन ने गोविंदा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। उस पर भी अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए 'थैंक्यू बेटा' लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविड धवन और गोविंदा
- फोटो : Instagram
बता दें कि गोविंदा ने कुछ समय पहले कार्यक्रम 'आप की अदालत' में अपने और डेविड के विवाद को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'राजनीति छोड़ने के बाद मैं थोड़ा परेशान रहने लगा था। उस समय मेरे सेक्रेटरी डेविड धवन के साथ काम कर रहे थे। एक दिन सेक्रेटरी मेरे पास बैठे थे। तभी डेविड का फोन आया। फोन को मैंने उनसे स्पीकर पर रखने के लिए कहा। डेविड ने फोन पर कहा था कि चीची बहुत सवाल करने लगा है। इतने सवाल कि मेरा दिल नहीं है कि अब उसके साथ काम करूं। ये बात सुनकर मेरा दिल टूट गया था और मैंने कुछ महीनों के लिए उनसे बात नहीं की थी।'
विज्ञापन
5 of 5
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा ने आगे बताया था कि, 'मैंने 4-5 महीने बाद उन्हें फो किया था ये पूछने के लिए कि क्या वह अपनी किसी फिल्म में मुझे गेस्ट अपीयरेंस का किरदार देंगे। लेकिन उन्होंने मुझे कभी भी दोबारा फोन नहीं किया। मैं इतने सालों बाद इस बात को सार्वजनिक कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता है कि वह वही डेविड हैं, जिसे मैं जानता था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।