सब्सक्राइब करें

लोगों के मसीहा बनें सोनू सूद को एक फैन ने दिया बंदर पकड़ने का काम, बोले- बस यही बाकि रह गया था...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by the monkey pleaded with Sonu Sood for help, the actor said – this was left
सोनू सूद - फोटो : Twitter

लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की मदद करने के लिए आगे आये अभिनेता सोनू सूद किसी मसीहा से कम नहीं है। सोनू ने दिल खोलकर लोगों की मदद की, लोगों को घर पहुंचाया, विदेश में फंसे लोगों को देश बुलाया, जरूरतमंदों को राशन-पानी तक पहुंचाया। सोनू सूद के कार्यों से लोग इतना खुश हुए कि उनका मंदिर भी बनाया गया था। लेकिन अब एक शख्स ने अभिनेता से ऐसी मदद मांग ली कि सोनू को कहना पड़ा कि बस अब यही बाकि रह गया था।




 

Trending Videos
Villagers troubled by the monkey pleaded with Sonu Sood for help, the actor said – this was left
सोनू सूद - फोटो : Social Media

दरअसल, कुछ समय पहले सोनू सूद के ट्विटर अकाउंट पर एक शख्स ने उनसे मदद मांगते हुए कहा था, ‘सोनू सर, हमारे गांव में एक लंगूर बंदर के आतंक के कारण दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं, आपसे निवेदन है कि बंदर को हमारे गांव से कहीं दूर जंगल में भिजवा दीजिए।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Villagers troubled by the monkey pleaded with Sonu Sood for help, the actor said – this was left
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, ‘बस अब बंदर पकड़ना हो बाकी रह गया था दोस्त। पता भेज, यह भी करके देख लेते हैं।’ हालांकि, सोनू इस बार भी मदद करने से पीछे नहीं हटे और उन्होंने बंदर को पकड़ने के लिए मदद भिजवा दी।
 

Villagers troubled by the monkey pleaded with Sonu Sood for help, the actor said – this was left
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अगले ट्वीट में सोनू लिखते हैं, 'लो बंदर को भी पकड़ लिया, अब बोलो।' सोनू की इस मदद से उस गांव के लोग तो खुश हुए ही, साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर से लोगों ने अभिनेता के इस काम की खूब सराहना की। एक यूजर ने लिखा, 'इतना बड़ा अभिनेता और ऐसे मामूली कामों के लिए भी मदद भिजवा रहा है, ऐसा किसी ने नहीं किया होगा।'

 
विज्ञापन
Villagers troubled by the monkey pleaded with Sonu Sood for help, the actor said – this was left
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

खैर, ये पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने इस तरह से लोगों की मदद की। सोशल मीडिया पर सोनू काफी एक्टिव रहते हैं और कोई भी उन्हें टैग करके मदद मांगता है तो वह फौरन उसे देखते हैं। इतना ही नहीं अपने फैंस से सोनू सीधे संवाद भी करते हैं। उनसे मदद मांगने का आलम ये है कि कुछ दिनों पहले अभिनेता अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और मदद मांगने वाले लोगों की लंबी लाइन शूटिंग सेट पर ही लग गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed