{"_id":"5d468ee38ebc3e6d1766ff7b","slug":"govinda-statement-on-trollers-who-not-believing-he-rejected-avatar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अवतार' का रोल ठुकराने की बात कह ट्रोल हुए थे गोविंदा, अब ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अवतार' का रोल ठुकराने की बात कह ट्रोल हुए थे गोविंदा, अब ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब
Sun, 04 Aug 2019 01:47 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
govinda
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदा ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्म 'अवतार' में रोल ऑफर हुआ था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया । साथ ही गोविंदा ने ये भी कहा कि डायरेक्टर जेम्स कैमरून को उन्होंने ही फिल्म का नाम 'अवतार' रखने को कहा था । इस राज के बारे में गोविंदा का विश्वास किसी ने नहीं किया । साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया ।
Govinda
- फोटो : Social Media
अब ट्रोल करने वालों को गोविंदा ने जवाब दिया है । उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हूं । लेकिन मेरी बेटी टीना मुझे सब बताती रहती हैं । लोग इस बात को लेकर आश्चर्य जता रहे हैं कि मैंने अवतार फिल्म में काम करने से मना कर दिया । मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है ।'
govinda
'मैं ये समझ सकता हूं कि वो कहां से आते हैं । मैं उनके विचारों का सम्मान करता हूं । वो अपनी बात रख सकते हैं । लेकिन ये कहना कि गोविंदा को को ये रोल कैसे ऑफर हो गया तो ये गलत है । ऐसा नहीं है कि मेरी औकात नहीं है । ये पक्षपातपूर्ण व्यवहार है । चाय वाला आगे कैसे बढ़ सकता है । टीवी एक्टर्स फिल्म में कैसे आ सकते हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
govinda
'ये गलत है । आपको विश्वास नहीं करना तो मत करिये । लेकिन इस तरह की बातें भी मत बोलिए ।' जब उनसे पूछे गया कि जेम्स कैमरून आपको कैसे जानते थे । तब उन्होंने कहा, 'मैं तब सुपरस्टार था । उन्होंने जरूर मेरी फिल्में देखी होंगी लेकिन मुझे पुख्ता जानकारी नहीं है ।' गोविंदा ने फिल्म को लेकर कहा था, 'मैंने ही इस फिल्म का टाइटल दिया था । ये फिल्म सुपरहिट हो गई । मैंने उनसे कहा था कि फिल्म जबरदस्त हिट होगी ।'
विज्ञापन
govinda
- फोटो : amar ujala
'मैंने जेम्स से ये भी कहा था कि मुझे लगता है ये फिल्म बनाने में आपको 7 साल लगेंगे । ये बात सुनकर जेम्स भड़क उठे । उन्होंने पूछा कि आप इतने विश्वास के साथ कैसे कह सकते हैं कि मैं ये फिल्म 7 साल तक बना ही नहीं सकता। मैंने उनसे कहा कि जो आप सोच रहे हैं उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। वो चाहते थे कि मैं 410 दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी कर लूं। मेरे जैसा इंसान अपनी बॉडी को पेंट करके ये फिल्म नहीं कर सकता तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं ।'