{"_id":"5d4678b98ebc3e6cff02e014","slug":"anshula-kapoor-talk-about-brother-arjun-kapoor-and-malaika-arora-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका के बारे में क्या सोचती हैं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, पहली बार पूछने पर दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका के बारे में क्या सोचती हैं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, पहली बार पूछने पर दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anshula kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में फिल्मी सितारों से उनके चाहने वालों की बात करवाने की एक अनूठी पहल की है। अंशुला कोलंबिया यूनीवर्सिटी के बार्नार्ड कॉलेज से अरबन स्टडीज में स्नातक की डिग्री हासिल करके लौटी हैं और अपना स्टार्टअप उन्होंने अभिनेताओं को उनके चाहने वालों से सीधे जोड़ने के लिए शुरू किया है।
2 of 5
arjun kapoor
- फोटो : bollywoodlife
अंशुला कैमरा फ्रेंडली नहीं हैं । फिर भी पहली बार उन्होंने अपने काम और रिश्तों को लेकर मिड डे से बात की । इस दौरान अंशुला ने अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में भी बात की । अंशुला ने कहा, 'जब मीडिया मेरे परिवार के पीछे होते हैं तो कैमरे के सामने मैं अपना चेहरा छिपा लेती हूं ।'
3 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के बारे में पूछने पर अंशुला ने कहा, 'भाई से ज्यादा वो मेरे लिए पैरेंट की तरह है । कभी मैं उसका मां की तरह ख्याल रखती हूं । कभी वो मेरा । भाई-बहन होने के नाते हम एक-दूसरे की डेटिंग लाइफ को डिस्कस नहीं करते हैं । वो मुझसे 6 साल छोटा है । हम कभी ये सारी बातें नहीं करते हैं । ये बहुत अजीब लगता है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
इसके अलावा अंशुला ने सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं । उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो हमारा रिश्ता दूसरे भाई-बहनों की तरह ही है । हम मूवी देखने जाते हैं, डिनर पर जाते हैं । साथ में हैंग आउट करते हैं । जब हम व्यस्त होते हैं तो एक-दूसरे को मैसेज करते हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
बोनी कपूर और अर्जुन कपूर
- फोटो : instagram
पिता बोनी कपूर के बारे में बात करते हुए अंशुला ने कहा, 'वो सोशल मीडिया पर हर तस्वीर देखते हैं । जब हम व्हाट्सऐप ग्रुप पर फैमिली फोटो शेयर करते हैं तो वो कमेंट कर कहते हैं कि पीछे पर्दे क्यों दिख रहे हैं । ये इनकी सही जगह नहीं है । वो सब कुछ पर्फेक्ट चाहते हैं । वो अर्जुन भइया से ज्यादा स्पष्ट हैं । हर बात को सीधा कह देते हैं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।