{"_id":"67f8a866be65d1f0c306c37d","slug":"ground-zero-actor-emraan-hashmi-praises-alia-bhatt-says-she-is-a-fantastic-actor-2025-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने नेपोटिज्म पर की खुलकर बात, जानिए आलिया भट्ट की तारीफ में अभिनेता ने क्या कहा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने नेपोटिज्म पर की खुलकर बात, जानिए आलिया भट्ट की तारीफ में अभिनेता ने क्या कहा?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:01 AM IST
सार
Ground Zero Actor Emraan Hashmi: इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म पर हो रही लगातार चर्चा के बीच हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, इमरान हाशमी
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी कजिन आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की है। हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' में इमरान से आलिया की कामयाबी और नेपोटिज्म को लेकर सवाल किए गए। इमरान ने इस पर खुलकर जवाब देते हुए कहा कि आलिया ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी पीढ़ी नई पीढ़ी के लिए रास्ता आसान करती है, लेकिन आलिया का स्टारडम उनकी अपनी मेहनत का नतीजा है।
रणवीर ने जब इमरान से पूछा कि क्या महेश भट्ट के लंबे करियर का आलिया को फायदा मिला? इस पर जवाब देते हुए इमरान ने बेहद साफगोई से जवाब देते हुए कहा, "हर पीढ़ी अपने बच्चों के लिए एक सीढ़ी की तरह काम करती है। मेरे पिता या दादा-दादी से मुझे जो सीख मिली, उसने मुझे इंडस्ट्री को समझने में मदद की। ठीक वैसे ही, महेश भट्ट ने आलिया को सलाह और अनुभव जरूर दिए होंगे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि आलिया की कामयाबी सिर्फ इस वजह से है।" इमरान ने साफ किया कि फिल्म इंडस्ट्री में बिना बैकग्राउंड वाले लोग भी सुपरस्टार बने हैं, लेकिन जिन्हें मार्गदर्शन मिलता है, उनके लिए रास्ता थोड़ा आसान हो जाता है।
Nitanshi Goel: रियल लाइफ में भी संस्कारी हैं 'लापता लेडीज' की 'फूल', जानिए फैंस क्यों कर रहे जमकर तारीफ
3 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @therealemraan
आलिया की मेहनत की जमकर की तारीफ
इमरान ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा, "आलिया अपने दम पर स्टार बनी हैं। उन्होंने जो कुछ हासिल किया है, वह उनकी मेहनत और प्रतिभा का नतीजा है। एक्टिंग का सफर बहुत अकेला होता है। आपको खुद कैमरे के सामने जाकर परफॉर्म करना पड़ता है। इसमें कोई और आपकी मदद नहीं कर सकता।" इमरान ने यह भी कहा कि आलिया बेहद मेहनती हैं और अपनी हर भूमिका में जान डाल देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
पहले शॉट से पहले डर गई थीं आलिया
इमरान ने इस बातचीत के दौरान एक पुराना किस्सा भी साझा किया जो आलिया के संघर्ष को बयां करता है। उन्होंने कहा, "जब आलिया को अपना पहला शॉट देना था तो वह बहुत घबराई हुई थीं। वह ऑफिस आईं और मुझसे सलाह मांगने लगीं। अगले दिन उनका पहला शॉट था, इसलिए वह काफी नर्वस थीं। लेकिन सच कहूं तो उन्हें मेरी सलाह की जरूरत नहीं थी। वह खुद में एक शानदार एक्टर हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट, इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इमरान की कजिन हैं आलिया
क्या आप जानते हैं कि इमरान और आलिया कजिन्स हैं? इमरान की दादी मेहरबानो मोहम्मद अली (जिन्हें पूर्णिमा दास वर्मा के नाम से जाना जाता था) और महेश भट्ट की मां शिरीन मोहम्मद अली बहनें थीं। यानी आलिया, जो महेश भट्ट की बेटी हैं, इमरान की कजिन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।