फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब ओटीटी पर नहीं दिखाई जा सकेगी आपत्तिजनक सामग्री, जल्द ही लागू किए जाएंगे नए नियम

Tue, 09 Feb 2021 01:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 09 Feb 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Guidelines And Directives Almost Ready For OTT Streaming Regulation Prakash Javadekar in the Rajya Sabha
OTT platforms - फोटो : Amar Ujala

ओटीटी प्लेटफॉर्म (ओवर द टॉप) पर दिखाई जाने वाली सामग्री को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और सुझावों के मद्देनजर दिशानिर्देश तैयार किए जा चुके हैं और इन्हें जल्द ही लागू किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह जानकारी दी।

Guidelines And Directives Almost Ready For OTT Streaming Regulation Prakash Javadekar in the Rajya Sabha
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

उन्होंने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली सामग्री को लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं और इसके नियमन के बारे में सुझाव भी मिले हैं। इसे एक महत्वपूर्ण विषय बताते हुए जावड़ेकर ने कहा कि इसके संबंध में दिशानिर्देश तैयार किए जा चुके हैं और जल्द ही उन्हें लागू किया जाएगा।
 

Guidelines And Directives Almost Ready For OTT Streaming Regulation Prakash Javadekar in the Rajya Sabha
Ott Platforms - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले भाजपा के महेश पोद्दार ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान इंटरनेट बेहद उपयोगी ऑनलाइन मंच के रूप में उभरा है और मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफार्म की लोगों तक पहुंच बढ़ी है। उन्होंने कहा ‘‘लेकिन इसमें दिखाई जाने वाली सामग्री की भाषा आपत्तिजनक होती है। इस मंच का नियमन किया जाना चाहिए।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Guidelines And Directives Almost Ready For OTT Streaming Regulation Prakash Javadekar in the Rajya Sabha
फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स - फोटो : फाइल फोटो

इससे पहले प्रकाश जावड़ेकर ने बताया था OTT पर चलने वाले कुछ सीरियल के बारे में बहुत शिकायतें आई हैं उसका संज्ञान लिया गया है। OTT की फिल्म, कार्यक्रम, डिजिटल अखबार पर प्रेस काउंसिल, केबल टेलीविजन, सेंसर बोर्ड का कानून लागू नहीं होता था। इनके संचालन के लिए जल्द ही सुचारू व्यवस्था की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Guidelines And Directives Almost Ready For OTT Streaming Regulation Prakash Javadekar in the Rajya Sabha
तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें, बीते दिनों सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया की वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर खूब विवाद हुआ था। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सरकार को भी इसमें दखल देना पड़ा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने तमाम शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एमजॉन प्राइम से इस पर जवाब मांगा था। इस पर आरोप था कि  'तांडव' वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं का उपहास किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed