फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कोरोना महामारी के हालातों पर सुनाई कविता, लिखा- 'गुजरती हैं एम्बुलेंस की आवाजें'

Wed, 21 Apr 2021 10:38 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Apr 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Gully Boy Actor Siddhant Chaturvedi Recites Poem On Situations Of Coronavirus Pandemic
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Instagram

इस वक्त देश के कई राज्य कोरोना महामारी से बुरी तरह से जूझ रहे हैं और हर दिन संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सभी लोगों से अपील की जा रही है कि लोग अपने-अपने घरों में रहें। कोरोना काल में फिल्मों की शूटिंग भी बंद हो गई है और ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में हैं। कोरोना महामारी से बिगड़ते हालातों को देखते हुए 'गली बॉय' फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक कविता सुनाते हुए वीडियो शेयर किया है। उनकी ये कविता लोगों को काफी पसंद आ रही है और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

Gully Boy Actor Siddhant Chaturvedi Recites Poem On Situations Of Coronavirus Pandemic
सिद्धांत चतुर्वेदी

फिल्म 'गली बॉय' में तो सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीत ही लिया था। अब उनकी कविता भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस कविता का शीर्षक है, 'गुजरती एम्बुलेंस।' इस कविता को एक्टर ने खुद सुनाते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

Gully Boy Actor Siddhant Chaturvedi Recites Poem On Situations Of Coronavirus Pandemic
सिद्धांत चतुर्वेदी

इसकी पक्तियां कुछ इस तरह से है-

खिड़की पर बैठते ही फिर वही गुजरती हैं एम्बुलेंस की आवाजें
हर सेकंड जैसे कोई अपना आखिरी सांसें ले रहा हो
दिल थोड़ा सहम तो जाता है, भला वो गुजरता हुआ इंसान अपना भी न हो

पिछले साल की तरह इस साल शायद वो हौंसला कायम भी न हो
क्योंकि जीत के पहले जो हमने जश्न मनाया था, इस बार जश्न मनाने की कोई वजह भी न हो

सोचता हूं, क्या करें...बैठे-बैठे चलो घर पे अलमारी सजाते हैं
या फिर कहीं बढ़िया सी जगह छुट्टी मनाते हैं
इन घटती सांसों से दूर कहीं और हम अपनी सुकून की सांस चुराते हैं

रोजाना बढ़ते बिस्तर की मांगों से बेफिक्र होके हम अपनी चादर फैलाते हैं
ऑनलाइन कपड़े मंगाएं, टिकट कटाएं, सूटकेस निकालें पर
खिड़की पे बैठते ही फिर वही गुजरती हैं एम्बुलेंस की आवाजें
ऐसा लगता है जैसे कोई अपना...

दिल थोड़ा सहम तो जाता है क्योंकि...
उस एम्बुलेंस का रस्ता मेरे घर के नीचे से होकर भी जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gully Boy Actor Siddhant Chaturvedi Recites Poem On Situations Of Coronavirus Pandemic
सिद्धांत चतुर्वेदी

सिद्धांत चतुर्वेदी की इस कविता पर कई सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दीया मिर्जा, कृति सैनन, फरहान अख्तर, सैयमी खेर, जैसे कई सितारों ने एक्टर की पोस्ट पर कमेंट किया है। ये पहली बार नहीं है जब सिद्धांत ने कोई कविता लिखी या सुनाई है। इससे पहले भी कई बार वो कविताएं, शेरो-शायरी सुना चुके हैं। इसके पहले उन्होंने धूप शीर्षक के साथ एक कविता सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
Gully Boy Actor Siddhant Chaturvedi Recites Poem On Situations Of Coronavirus Pandemic
कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मार्च में सिद्धांत चतुर्वेदी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। फिलहाल, वो स्वस्थ हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता निर्देशक शकुन बत्रा की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म 'फोन भूत' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर ईशान खट्टर लीड रोल में होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed