{"_id":"63136164cea2fe0dc4565ab1","slug":"gulshan-devaiah-and-his-ex-wife-kallirroi-tziafeta-are-still-in-love-actor-also-open-up-on-marrying-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gulshan Devaiah: तलाक के बाद भी अपनी एक्स वाइफ से प्यार करते हैं गुलशन, दूसरी शादी को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gulshan Devaiah: तलाक के बाद भी अपनी एक्स वाइफ से प्यार करते हैं गुलशन, दूसरी शादी को लेकर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता गुलशन देवैया इन दिनों अपनी वेब सीरिज 'दुरंगा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई सीरिज में अभिनेता को काफी पसंद किया गया है। वहीं, अब उन्होंने अपनी एक्स वाइफ केलिरोई जियाफेटा को लेकर कहा कि वह दोनों अभी भी एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दोबारा शादी करने को लेकर भी बात की। बता दें कि गुलशन और केलिरोई ने 2012 में शादी की थी और 2020 में दोनों अलग हो गए थे।
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान गुलशन देवैया ने कहा, 'मैं और मेरी एक्स वाइफ आज भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हम दोनों अपनी शादी नहीं चला पाए लेकिन प्यार आज भी है।मैं हमेशा से जानता था कि शादी के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं है। शादी एक जिम्मेदारी है। एक साथ जीवन गुजारने के लिए आपको लगातार एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए तैयार रहना होगा और यह मुश्किल हो सकता है। यही एकमात्र कारण है कि हम तलाकशुदा हैं।'
3 of 4
गुलशन देवैया
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन देवैया ने इसके आगे कहा कि हम दोनों आज भी एक दूसरे की जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन पहले की तरह नहीं। हम एक दूसरे की मदद करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या तलाक ने उनके लिए प्यार की परिभाषा बदल दी है, तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं।’ गुलशन बोले कि इसके बजाय वह फिर से प्यार में पड़ना चाहते हैं, लेकिन उसका पीछा नहीं करना चाहते। वह फिर से शादी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें यकीन नहीं है कि वह बच्चे के लिए तैयार हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गुलशन देवैया
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी शादी टूट जाएगी। मैंने अपने दोस्तों की शादी को टूटते हुए देखा है, जैसे कल्की और अनुराग। लेकिन मुझे लगता था कि हमारे साथ ऐसा नहीं होगा। लेकिन हम भी अपनी शादी को नहीं बचा पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।