{"_id":"654c6c7fcd935da3070fb3ce","slug":"gulshan-devaiah-dating-his-ex-wife-kallirroi-tziafeta-from-friendship-now-it-is-come-back-to-courtship-2023-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gulshan Devaiah: तलाक के बाद फिर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं कल्लिरोई-गुलशन, दोबारा शादी पर क्या बोले अभिनेता?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gulshan Devaiah: तलाक के बाद फिर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं कल्लिरोई-गुलशन, दोबारा शादी पर क्या बोले अभिनेता?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:23 AM IST
सार
गुलशन देवैया और कल्लिरोई तजियाफेटा की शादी 2012 में हुई थी। दोनों का 2020 में तलाक हो गया था। हाल ही में एक बातचीत में गुलशन ने अपनी और कल्लिरोई की कहानी को बेहद दिलचस्प बताया है।
दहाड़ अभिनेता गुलशन देवैया अपनी पूर्व पत्नी कल्लिरोई तजियाफेटा के साथ अपने रिश्ते को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया कि वह कैसे तलाक के बाद भी बहुत अच्छे दोस्त बने हुए हैं। गुलशन ने कल्लिरोई को डेट करने का खुलासा करते हुए कहा कि दोस्ती से अब वे वापस कोर्टशिप पर आ गए हैं।
गुलशन देवैया और कल्लिरोई तजियाफेटा की शादी 2012 में हुई थी। दोनों का 2020 में तलाक हो गया था। हाल ही में एक बातचीत में गुलशन ने अपनी और कल्लिरोई की कहानी को बेहद दिलचस्प बताया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में बात करने में कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि वह चाहते हैं कि लोगों को पता चले कि भले ही लोगों के बीच बुरी चीजें होती रहती हैं, लेकिन जो बचाने लायक है, उन चीजों को हमेशा सुधारा भी जा सकता है।
गुलशन से उनकी पूर्व पत्नी को डेट करने को लेकर सवाल किया गया और इसके पीछे की कहानी पूछी गई। गुलशन ने शुरुआत से इसके बारे में बताते हुए कहा कि जब वह यात्रा कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात कल्लिरोई तजियाफेटा से हुई थी और उन्हें प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन एक समय बाद चीजें मुश्किल होने लगी थीं।
अभिनेता ने कहा, 'सिर्फ प्यार में होना ही काफी नहीं था। हम एक-दूसरे के साथ लगातार बातचीत करने के इच्छुक नहीं थे और फिर मैं एक ऐसे पेशे में भी काम कर रहा था जो बेहद अस्थिर और अप्रत्याशित है। तो आप ऐसा कुछ चाहते हैं, जो आपके जीवन में उसे संतुलित करने के लिए हो। मैं निराश था कि मेरी शादी मुझे वह स्थिरता नहीं दे रही थी।' इसके बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया था।
उन्होंने बताया कि उन्हें बाद में एहसास हुआ कि एक-दूसरे के लिए उनका प्यार अभी भी कायम है। गुलशन देवैया ने कहा, 'हमने इसे दोस्ती के रूप में बदल दिया, और हम ऐसा कर सके। मैं वास्तव में उसका भी आभारी हूं कि उसने प्रयास किए और मैं अपने प्रयासों से काफी खुश हूं। तो दोस्ती से और यह कोर्टशिप तक वापस आ गया है।' वहीं उन्होंने शादी के सवाल पर कहा, 'मुझे नहीं पता। मैं ज्यादा सोचना नहीं चाहता। मैं बस यहीं रहना चाहता हूं और अभी इस पल का आनंद लेना चाहता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।