{"_id":"6329d0151ec61d75f5414330","slug":"gulshan-grover-birthday-when-air-hostess-refuse-to-sit-beside-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gulshan Grover: रियल लाइफ में गुलशन को विलेन समझने थीं लड़कियां, एयर होस्टेस ने साथ बैठने से कर दिया था इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gulshan Grover: रियल लाइफ में गुलशन को विलेन समझने थीं लड़कियां, एयर होस्टेस ने साथ बैठने से कर दिया था इनकार
बॉलीवुड एक्टर गुलशन ग्रोवर ने अपने किरदारों की वजह से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। एक्टर हर साल 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने अब तक विलेन के ऐसे कई किरदार निभाए हैं जिसे लोग आज भी याद करते हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी खास किस्सा आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 4
गुलशन ग्रोवर
फिल्मों में बैडमैन का किरदार निभाने वाले गुलशन अपने कैरेक्टर को इतनी सहजता से निभाते हैं कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें बुरा आदमी मान लेते हैं। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था। एक्टर ने बताया था कि एक बार एक एयर होस्टेस ने उनके साथ बैठने से इनकार कर दिया था। उस घटना का जिक्र करते हुए एक्टर ने बताया था कि आखिरी समय में उन्होंने फ्लाइट की टिकट बुक की थी जिसकी वजह से उन्हें सबसे पीछे की सीट मिली थी।
3 of 4
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एक्टर ने कहा कि प्लेन को उड़ने में देरी हुई क्योंकि एयर होस्टेस उनके बगल की सीट पर बैठने में डर रही है। इस बातचीत के दौरान गुलशन ने कहा था कि फिल्मों में उनके किरदारों की वजह से असल जिंदगी में महिलाएं उन्हें खलनायक समझने लगी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को हाल ही में फिल्म रॉकेट्री में नजर आए थे। इससे पहले वह रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बैडमैन गुलशन ग्रोवर
- फोटो : ANI
बता दें कि गुलशन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'हम पांच' से की थी। इसके बाद उन्होंने सोनी महिवाल, दूध का कर्ज, इज्जत, सौदागर,कुर्बान, राम लखन, इंसाफ कौन करेगा,अवतार, क्रिमिनल ,मोहरा, दिलवाले, हिंदुस्तान की कसम, हेराफेरी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, लज्जा, एक खिलाड़ी एक हसीना, दिल मांगे मोर, कर्ज, गंगा देवी, एजेंट विनोद, बिन बुलाये बाराती, यारियां जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपना डेब्यू कर चुके हैं। वह जिमी शेरगिल के साथ 'योर ऑनर 2' में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।