फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Al Pacino: ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का बायकॉट करने वाले इस हॉलीवुड स्टार को जानते हैं आप? बिग बी भी हैं दीवाने

Wed, 21 Sep 2022 01:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The Godfather Fame Hollywood Star Al Pacino Started The Gangster Roles Aura In World Film Industry
Al Pacino - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड पाना हर अभिनेता का सपना होता है। अगर, किसी नवोदित सितारे को उसके फिल्मी किरदार के लिए नॉमिनेट किया जाए, तो शायद वह खुशी से उछल पड़े। लेकिन, एक एक्टर ऐसे भी हैं, जिन्हें ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया तो उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी को ही बायकॉट कर दिया। यह एक्टर और कोई नहीं, बल्कि अल पचीनो हैं। जी हां, 'द गॉडफादर' फेम अल पचीनो के बारे में यह किस्सा काफी मशहूर है। अल पचीनो के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ही दुनियाभर के एक्टर्स को पर्दे पर गैंगस्टर्स और माफियाओं का रोल निभाना सिखाया। बॉलीवुड की तमाम फिल्मों के किरदार अल पचीनो के फिल्मी किरदारों से प्रेरित हैं। अल पचीनो ने माफिया के किरदार इतनी संजीदगी से निभाए हैं कि यह किरदार दुनिया के बहुत से एक्टर्स के लिए भी मिसाल बन चुके हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

The Godfather Fame Hollywood Star Al Pacino Started The Gangster Roles Aura In World Film Industry
Al Pacino - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन के रूप में शुरुआत
आपको बता दें कि अल पचीनो हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। वह ऐसे कलाकार हैं, जिनका 'द गॉडफादर' में निभाया गया किरदार उनकी व्यापक पहचान का हिस्सा बन गया। 'द गॉडफादर' के अलावा अल पचीनो 'स्कारफेस', 'सेंट ऑफ वुमेन' और 'सर्पिको' जैसी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। वे हमेशा से इतने मशहूर और बड़े कलाकार नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक संघर्ष के दिनों में उनके पास सोने तक की जगह नहीं थी। ऐसे में वे छोटा-मोटा काम करके गुजारा किया करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल पचीनो यानी अल्फ्रेड जेम्स पचीनो ने जीवन की शुरुआत थिएटर से की और उन्होंने इसे अपना पहला प्यार कहा है। जिंदगी में जब भी बुरी फिल्मों का दौर आया अल पचीनो ने थिएटर में लौटकर खुद को सुकून दिया। हालांकि बहुत कम ही लोग जानते हैं, करियर की शुरुआत उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर की थी।

The Godfather Fame Hollywood Star Al Pacino Started The Gangster Roles Aura In World Film Industry
Al Pacino - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं किया विवाह
बता दें कि फिल्म 'द गॉडफादर' में अल पचीनो ने माइकल कॉर्लियानी का क्लासिक रोल निभाया। यह किरदार उनकी सबसे बड़ी पहचान रहा है। इसके बाद का शायद ही कोई गैंगस्टर दुनिया की फिल्मों में रहा हो, जिसने माइकल के अंदाज को कॉपी करने की कोशिश न की हो। अल पचीनो को फिल्म में माइकल का रोल कैसे मिला, इसका भी बड़ा दिलचस्प किस्सा है। दरअसल, 'गॉडफादर' के प्रोड्यूसर इस फिल्म में किसी और को लेना चाहते थे। उस वक्त के बड़े-बड़े हॉलीवुड स्टार यह रोल करना चाहते थे, लेकिन निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने अल पचीनो को लेने का दिल बना लिया था। हालांकि प्रोड्यूसर और कुछ साथी कलाकार नहीं चाहते थे कि पचीनो इस फिल्म में रहें। इसलिए फिल्म की शूटिंग के साथ लगातार अल पचीनो और निर्देशक कोपोला को फिल्म से निकाले जाने का डर बना रहा। फिल्म पूरी होने के बाद जब रिलीज हुई तो अल पचीनो और निर्देशक दोनों के लिए ही बड़ी फिल्म साबित हुई। पर्सनल लाइफ की बात करें तो हॉलीवुड में अपने वक्त में सबसे ज्यादा डिमांड में रहे बैचलर, अल पचीनो ने कभी शादी भी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Godfather Fame Hollywood Star Al Pacino Started The Gangster Roles Aura In World Film Industry
Al Pacino - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर एकेडमी को कहा था 'फ्रॉड'
फिल्म 'गॉडफादर' को वर्ष 1973 में कई अवॉर्ड और नॉमिनेशन मिले थे। नए एक्टर अल पचीनो को भी बेस्टर सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया। लेकिन, अल पचीनो ऑस्कर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के नॉमिनेशन से खुश नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका कहना था कि स्क्रीन पर उन्होंने अपने साथी कलाकार मर्लिन ब्रेंडो से ज्यादा वक्त गुजारा है। इससे पचीनो को बेइज्जती महसूस हुई और उन्होंने इसे फिल्म कैटेगरी में खुद के साथ हुआ धोखा बताते हुए 1973 में हुई ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का बायकॉट किया। वैसे, अल पचीनो अकेले नहीं थे, जिन्होंने 1973 के ऑस्कर अवॉर्ड का विरोध किया। अपने नॉमिनेशन और बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतने के बावजूद मर्लिन ब्रेंडो ने भी ऑस्कर सेरेमनी में शिरकत नहीं की।

विज्ञापन
The Godfather Fame Hollywood Star Al Pacino Started The Gangster Roles Aura In World Film Industry
अल पचीनो-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन भी हैं फैन
अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की दुनियाभर में कमी नहीं है। मगर, हर बड़ा कलाकार खुद भी किसी न किसी से प्रेरित होता है। अमिताभ बच्चन के साथ भी ऐसा है। बिग बी जिस एक्टर से प्रेरित होते हैं, वह कोई और नहीं बल्कि,अल पचीनो ही हैं। अमिताभ बच्चन अपने कई इंटरव्यू में यह बात स्वीकार कर चुके हैं कि वह अल पचीनो के अभिनय के मुरीद हैं। कहा तो यह भी जाता है कि अपनी फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने अल पचीनो के स्टाइल को कॉपी किया है! फिल्म 'अग्निपथ' के लिए कहा जाता है कि इसमें बिग बी का रोल अल पचीनो के 'स्कारफेस' के किरदार से मिलता-जुलता है। कई फिल्मों में बिग बी का हेयरस्टाइल भी अल पचीनो से प्रेरित बताया गया है। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, कहा नहीं जा सकता है। लेकिन, अमिताभ बच्चन और अल पचीनो में एक समानता यह भी है कि लंबे संघर्ष के बाद दोनों की झोली में एक-एक ऐसी फिल्म आई कि किस्मत बदल गई। यह संयोग ही है कि समय का भी सिर्फ 1 वर्ष का अंतर रहा। अप पचीनो की 'द गॉडफादर' 1972 में आई और इसने अल पचीनो को अलग पहचान दिलाई। वहीं, अमिताभ बच्चन के लिए 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' किस्मत बदलने वाली साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed