फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: ये हैं 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में, क्या 'ब्रह्मास्त्र' बना पाएगी लिस्ट में जगह

Wed, 21 Sep 2022 12:51 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Baahubali to KGF 2 Top 10 Highest Grossing Indian Movies will Ranbir Kapoor Brahmastra make a place in list
बाहुबली 2, ब्रह्मास्त्र, सुल्तान - फोटो : Social Media

सिनेमा जगत में इन दिनों चारों तरफ बस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की चर्चा हो रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर बहतरीन कमाई कर कईं रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी बड़े पर्दे पर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित मायथोलॉजिकल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अपने बढ़िया प्रदर्शन से सबको हैरान कर रही है। 400 करोड़ के मेगा बजट में बनी यह फिल्म भारतीय पुराणों में लिखित आलौकिक शक्तियों को मॉर्डन रूप में सबके सामने पेश करती है, जिसके लिए बेहतरीन ग्राफिक्स और वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासीयत है। फिल्म की इन्हीं मजबूत कड़ियों के कारण इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ें सभी को चौंका रहे हैं। यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शुमार हो गई थी,  जिसने समीक्षकों के दिलों में फिल्म के बेहतर कलेक्शन की ज्यादा उम्मीदें जगा दी हैं। 'ब्रह्मास्त्र' फिलहाल टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार नहीं हुई है, लेकिन इससे पूरी उम्मीद की जा रही है कि यह हो सकती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं इंडिया में टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में और फिर आप सोचिए कि क्या 'ब्रह्मास्त्र' इनमें से किसी एक की पोजीशन हथिया पाएगी...

Baahubali to KGF 2 Top 10 Highest Grossing Indian Movies will Ranbir Kapoor Brahmastra make a place in list
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बाहुबली 2: द कंक्लूजन
साल 2017 में आई एस एस राजामौली निर्देशित फिल्म 'बाहुबली 2' ब्लॉक्बस्टर रही फिल्म 'बाहुबली' का सीक्वल थी। इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में थे। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इन दोनों फिल्मों से पहले किसी ने कभी पैन इंडिया फिल्म्स की कलपना भी नहीं की थी। ऐसे में इस फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर कहानी तक पर बड़ी ही बारीकी से काम किया गया था, जो लोगों को इतना पसंद आया कि 'बाहुबली' के बाद 'बाहुबली 2' टिकट खिड़की पर सुपर डुपर हिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल  510.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इस लिस्ट में सबसे ऊपर जगह बनाई।

Baahubali to KGF 2 Top 10 Highest Grossing Indian Movies will Ranbir Kapoor Brahmastra make a place in list
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केजीएफ चैप्टर 2
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की इस लिस्ट में दूसरा नंबर साउथ सिनेमा की एक और धमाकेदार पैन इंडिया फिल्म का रहा। प्रशांतनील द्वारा निर्देशित 'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म में यश यानी रॉकी भाई को अपनी सल्तनत बनाने, बचाने और उसपर राज करने के लिए हर हद से जुगरते हुए दिखाया था। 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश के साथ-साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में थे। 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 434.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर धमाल मचा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali to KGF 2 Top 10 Highest Grossing Indian Movies will Ranbir Kapoor Brahmastra make a place in list
'दंगल' फिल्म

दंगल
साल 2016 में सिनेमाघरों में आई आमिर खान की 'दंगल' लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही। पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों के जीवन को दिखाती यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की कहानी से लेकर इसकी पूरी स्टारकास्ट के अभिनय तक, सभी चीजों की तारीफ हुई थी।  नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान खान ने महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई है, जो अपनी बेटियों गीता फोगट और बबीता कुमारी को भारत की पहली विश्व स्तरीय महिला पहलवान बनाता है। आमिर खान के साथ ही इस फिल्म में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, साक्षी तंवर,जायरा वसीम और अपारशक्ति खुराना अहम भूमिकाओं में थे। कमाई की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड़ रुपये का कारोबार कर सभी को चौंका दिया था।

विज्ञापन
Baahubali to KGF 2 Top 10 Highest Grossing Indian Movies will Ranbir Kapoor Brahmastra make a place in list
संजू - फोटो : Social media

संजू
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले अभिनेता संजय दत्त की जीवन को दर्शाती फिल्म 'संजू' 29 जून 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था क्योंकि संजय दत्त का जीवन हमेशा से ही एक विवादस्पद विषय रहा है। उनकी कहानी की सच्चाई जानने के लिए सभी काफी उत्सुक थे। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में संजय की मां नरगिस के निधन से लेकर उनके जेल जाने तक के हर पहलू को बखूबी दिखाया गया था। फिल्म में रणबीर के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई थी। इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ विकी कौशल, परेश रावल, मनीषा कोईराला, अनुष्का शर्मा और दीया मिर्जा मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म ने कुल 342.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed