फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif: पति विक्की कौशल संग रोमांटिक हुईं कटरीना कैफ, हाथों में हाथ डाले फोटो हुई वायरल

Wed, 21 Sep 2022 12:49 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Sep 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Shares romantic Photo with Vicky Kaushal holding hands together pic gets viral on internet
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बी-टाउन की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। लेकिन दोनों बेहद ही प्राइवेट हैं। बहुत ही कम ऐसा होता है, जब कटरीना और विक्की सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन की तस्वीरें साझा करते हों। लेकिन जब वह ऐसा करते हैं, तो उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे कटरीना और विक्की ने आज सोशल मीडिया पर अपनी एक रोमांटिक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। कटरीना और विक्की यह तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Katrina Kaif Shares romantic Photo with Vicky Kaushal holding hands together pic gets viral on internet
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

दरअसल, कटरीना कैफ ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की के साथ एक फोटो शेयर की है। सामने आई तस्वीर में दोनों समंदर के सामने वाली अपनी बालकनी में खड़े हुए है और एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर साफ पता लग रहा है कि दोनों ढलते सूरज के साथ एक खूबसूरत शाम का मजा ले रहे हैं। फोटो साझा करते हुए कटरीना ने किसी तरह का कोई कैप्शन नहीं लिखा है। लेकिन फिर एक बार इस तस्वीर में दोनों  एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रही है।  

Katrina Kaif Shares romantic Photo with Vicky Kaushal holding hands together pic gets viral on internet
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : insta

विक्की और कैटरीना अपनी शादी के बाद जुहू में अपने इस नए घर में शिफ्ट हुए हैं। उनका अपार्टमेंट उसी बिल्डिंग में है, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रहते हैं। आपको बता दें कटरीना और विक्की पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर भी करते नजर आएंगे। हालांकि यह किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक एड के लिए ऐसा करने वाले हैं। दोनों के फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कुछ ही दिन पहले वायरल हुई थीं, जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Shares romantic Photo with Vicky Kaushal holding hands together pic gets viral on internet
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

पिछले दिनों कॉफी विद करण के सातवें सीजन में पहली बार कटरीना कैफ ने विक्की संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। कटरीना ने बताया था कि वह विक्की से पहली बार जोया अख्तर की पार्टी में मिली थीं और तभी से वह उन्हें पसंद करने लगी थीं। अपने दिल में जगती फीलिंग्स कटरीना ने जोया को बताई थी, जिसके बाद जोया ने उनकी मदद भी की थी। गौरतलब है कटरीना जल्द ही फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाली हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। 'फोन भूत' 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed