फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के 'बैडमैन' को है हॉलीवुड फिल्म में रोल ना मिलने पर अफसोस, कहा- इंडस्ट्री में हुआ है बदलाव

Sat, 14 Mar 2020 08:57 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 14 Mar 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
Gulshan Grover Says He Regrets for a Hollywood Film Role That Was Not Offered to Him
गुलशन ग्रोवर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बॉलीवुड में कितने ही विलेन आए और कितने ही विलेन गए होंगे। एक दौर था जब बॉलीवुड में विलेन्स का बोलबाला था। कई फिल्मों में हीरो से ज्यादा दमदार कैरेक्टर विलेन का होता था। कई फिल्में केवल विलेन की वजह से ही जानी जाती हैं। इसी दौर ने शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर जैसे विलेन इंडस्ट्री को दिए हैं। अब दौर ऐसा भी आ गया है कि बॉलीवुड में हीरो के रूप में पहचान बनाने वाले अभिनेता भी विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

Gulshan Grover Says He Regrets for a Hollywood Film Role That Was Not Offered to Him
gulshan grover - फोटो : instagram

ऐसे में 'राम लखन' और 'सदमा' जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाने वाले गुलशन ग्रोवर को कैसे भूल सकते हैं। अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने अपनी पहचान विलेन के रूप में ही बनाई थी। उन्हें इंडस्ट्री का 'बैडमैन' भी कहा जाता है। गुलशन ग्रोवर ने हाल ही में एक चैट शो के दौरान बताया कि उनके साथ ही बॉलीवुड में विलेन के रूप में करियर बनाने का समय खत्म हो गया है। अब इंडस्ट्री में जमे रहने के लिए केवल विलेन होना काफी नहीं है। उनका मानना है कि वक्त के साथ इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ रहा है।

Gulshan Grover Says He Regrets for a Hollywood Film Role That Was Not Offered to Him
gulshan grover

गुलशन ग्रोवर ने इस चैट शो में ये भी बताया कि किस विलेन का किरदार वो करना चाहते थे लेकिन ये मौका उन्हें नहीं मिला। चैट शो के दौरान गुलशन ग्रोवर ने कहा, 'प्राणजी जैसे ही अन्य दिग्गजों ने खलनायक के रूप में फिल्मों में एक बड़ा योगदान दिया। इसलिए, जब मैंने एक खलनायक की भूमिका निभानी शुरू की, तो मुझे महसूस हुआ कि कुछ नवाचार होना चाहिए। मैं कभी भी उसी भूमिका को फिर से चित्रित नहीं करना चाहता था, इसीलिए मैं अपने पात्रों में सुधार करता था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulshan Grover Says He Regrets for a Hollywood Film Role That Was Not Offered to Him
Gulshan grover

आगे गुलशन कहते हैं, 'हालांकि, आज थोड़ा अलग है क्योंकि कोई विशेष खलनायक नहीं है। खलनायक होने या इसे करियर बनाने का युग मेरे साथ समाप्त हो गया। आजकल, सफल होने के लिए खलनायक होना पर्याप्त नहीं है।' इसके अलावा गुलशन ने बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म में विलेन के किरदार के लिए अप्रोच ना किए जाने का अफसोस है। जिस फिल्म में विलेन ने अपनी गर्दन में एक गोली मार ली थी और उसने कहा कि वो खुशी या दर्द महसूस नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
Gulshan Grover Says He Regrets for a Hollywood Film Role That Was Not Offered to Him
gulshan grover

मुझे इस खलनायक को किरदार ना मिलने पर आज भी अफसोस है जिसके अंदर कोई भावना ही नहीं थी। गौरतलब है कि गुलशन ग्रोवर दशकों से विलेन के रूप में फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने छोटी-बड़ी मिलाकर 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। गुलशन ग्रोवर पर एक किताब भी लिखी गई है। जिसका नाम उनके विलेन किरदार से जोड़कर 'बैडमैन' रखा गया है।

पढ़ें- Baaghi 3 Box Office Collection:धीमी हुई फिल्म की रफ्तार, कमाए इतने करोड़ रुपये
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed