फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलशन कुमार की हत्या में आया था रमेश तौरानी का नाम, हत्यारों को 25 लाख देने का था आरोप

Thu, 01 Jul 2021 04:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 01 Jul 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Gulshan Kumar Murder Case: why Ramesh Taurani Name Comes in This Case Taurani has been acquitted
गुलशन कुमार, रमेश तौरानी - फोटो : ट्विटर

गुलशन कुमार हत्याकांड मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म निर्माता एवं 'टिप्स इंडस्ट्रीज' के सह-संस्थापक रमेश तौरानी को बरी करने का निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा है। महाराष्ट्र सरकार ने तौरानी को बरी करने के खिलाफ याचिका दायर की थी। हालांकि कोर्ट ने तौरानी के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की अपील खारिज कर दिया है। उनपर गुलशन कुमार की हत्या के लिए उकसाने का आरोप था।



अगस्त 1997 में हुई थी गुलशन कुमार की हत्या
अगस्त 1997 में जब टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की हत्या हुई, तो इस खबर ने पूरे देश में हलचल मचा दी। मुंबई में पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि गुलशन कुमार की हत्या में अंडरवर्ल्ड डॉन के अलावा कुछ बड़े बिजनेसमैन का भी हाथ था। इस केस में नदीम सैफी के साथ रमेश तौरानी का भी नाम उछला। कहा गया कि इन लोगों ने ही गुलशन कुमार की हत्या करवाने के लिए अंडरवर्ल्ड से मिलकर हत्यारों को हायर किया।

Gulshan Kumar Murder Case: why Ramesh Taurani Name Comes in This Case Taurani has been acquitted
गुलशन कुमार - फोटो : Twitter

हत्या के दो महीने बाद यानी अक्तूबर महीने में टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी को इस हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोप लगाया गया कि रमेश तौरानी ने कथित तौर पर गुलशन कुमार के हत्यारों को 25 लाख रुपये दिए थे।

Gulshan Kumar Murder Case: why Ramesh Taurani Name Comes in This Case Taurani has been acquitted
रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया

उस दौरान टिप्स कैसेट्स और गुलशन कुमार की कंपनी टी-सीरीज बिजनेस में एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन थे। हालांकि, पुलिस कोर्ट में रमेश तौरानी के खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम रही। हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी और तौरानी को बरी करने का फैसला बरकरार रखा। वहीं अब्दुल राशीद मर्चेंट को बरी किए जाने के फैसले को रद्द किया। मर्चेंट ने ही इस हत्या को अंजाम दिया था। अप्रैल 2002 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulshan Kumar Murder Case: why Ramesh Taurani Name Comes in This Case Taurani has been acquitted
रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया

अब रमेश तौरानी ने कोर्ट के फैसले पर अपनी राय दी है। उन्होंने कोर्ट के फैसले को सच्चाई की जीत बताया है। उन्होंने कहा, यह सत्य की विजय है। मेरे खिलाफ अपील खारिज कर दी गई है। मैं और मेरा परिवार राहत महसूस कर रहे हैं। मैं इसी फैसले की उम्मीद कर रहा था। मुझेबिना वजह एक लंबी परीक्षा से गुजरना पड़ा। लगभग 25 साल हो गए हैं इस दौरान मैं बहुत परेशानी से गुजरा। हालांकि मुझे इस मामले में 2002 में ही बरी कर दिया गया था लेकिन उसके बाद भी मेरे खिलाफ कई याचिकाएं डाली गई थीं।

विज्ञापन
Gulshan Kumar Murder Case: why Ramesh Taurani Name Comes in This Case Taurani has been acquitted
Gulshan Kumar - फोटो : Social Media
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम का था हाथ
गुलशन कुमार की 12 अगस्त 1997 को मुंबई में एक मंदिर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह पूजा कर मंदिर से बाहर आ रहे थे। तभी अचानक बाइक सवारों ने उनपर ताबड़तोड़ 16 गोलियां दाग दीं। मौके पर ही गुलशन कुमार की मौत हो गई थी। उनकी हत्या की खबर फैलते ही पूरे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed