फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं दिशानी चक्रवर्ती, कूड़े के ढेर से उठाकर मिथुन ने दिया था अपना नाम

Thu, 01 Jul 2021 04:29 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 01 Jul 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Meet Mithun Chakraborty stylish daughter Dishani once Actor adopt a girl child from a garbage bin
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

फिल्म जगत में आजकल एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। फिल्मों में कदम रखने से पहले ही बॉलीवुड सितारों के बच्चे दुनियाभर में मशहूर हो जाते हैं और इसका पूरा श्रेय जाता है सोशल मीडिया को। सोशल मीडिया पर प्रशंसक सिर्फ न अपने पसंदीदा कलाकार की जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं, बल्कि वो ये भी जानना चाहते हैं कि उनके पसंदीदा कलाकारों के बच्चे क्या करते हैं और निजी जिंदगी कैसे जीते हैं। कई बार यही जानने के लिए वो उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और फिल्मों में एंट्री करने से पहले ही स्टार किड्स मशहूर हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सितारे की बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अब तक फिल्म जगत में तो अपनी शुरुआत नहीं की है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।



खूबसूरती में बड़े-बड़े स्टार किड्स को मात देती हैं दिशानी
हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती की। दिशानी भले ही मीडिया कैमरे से कितनी भी दूर रहती हों, लेकिन अपने सोशल मीडिया की वजह से वो किसी न किसी कारण से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। दिशानी भी अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती और भाभी मदालसा शर्मा की तरह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। दिशानी बेहद ही खूबसूरत हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करती हैं। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि वो अपनी खूबसूरती से बड़े-बड़े सितारों के बच्चों को मात दे देती हैं।

Meet Mithun Chakraborty stylish daughter Dishani once Actor adopt a girl child from a garbage bin
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर हैं 80 हजार फॉलोवर्स

दिशा ने अब तक बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा है, लेकिन सोशल मीडिया पर वो छाई रहती हैं। फिल्मों और लाइमलाइट से दूर दिशानी के इंस्टाग्राम पर 80 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। वह काफी ग्लैमरस हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।

Meet Mithun Chakraborty stylish daughter Dishani once Actor adopt a girl child from a garbage bin
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

अभिनय में बनाना चाहती हैं करियर
 

दिशानी जिंदगी में अपने पिता के नक्शे कदम पर ही चलना चाहती हैं और उन्ही की तरह वो अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। दिशानी ने अपनी स्कूलिंग तमिलनाडु के मोनार्च इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। दिशानी फिलहाल न्यूयार्क में रहकर न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से अभिनय के क्षेत्र में डिग्री ले रही हैं। दिशानी न्यूयार्क से अपनी तस्वीरें और वीडियो प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meet Mithun Chakraborty stylish daughter Dishani once Actor adopt a girl child from a garbage bin
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

मिथुन चक्रवर्ती ने लिया था गोद
 
दिशानी को मिथुन चक्रवर्ती ने गोद लिया था। दरअसल दिशानी को उनके माता-पिता ने एक कूड़ेदान के पास रख दिया था, जहां से उन्हें एनजीओ ने बचाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब ये बात मिथुन चक्रवर्ती को पता चली तो उन्होंने इस बच्ची को गोद लेने का फैसला किया। योगिता बाली और मिथुन चक्रवर्ती ने मिलकर अपनी बेटी का नाम दिशानी रखा। तीन भाईयों महाक्षय चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती और उशमेय चक्रवर्ती के बीच दिशानी अकेली बहन हैं, शायद यही वजह है कि वो अपने घर में सिर्फ माता-पिता की नहीं बल्कि भाईयों की भी बहुत लाडली हैं।

विज्ञापन
Meet Mithun Chakraborty stylish daughter Dishani once Actor adopt a girl child from a garbage bin
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

शॉर्ट फिल्मों में किया काम

दिशानी चक्रवर्ती ने भले ही अब तक बड़े परदे पर बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत न की हो। लेकिन वो कई शॉर्ट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। दिशानी ने अपना एक्टिंग डेब्यू 2017 में आई शॉर्ट फिल्म 'होली स्मोक' से किया। इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन उनके बड़े भाई उशमेय (रिमोह) चक्रवर्ती ने किया था। इसके बाद वो 'अंडरपास' नाम की एक और शॉर्ट फिल्म में नजर आ चुकी हैं। शॉर्ट फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed