फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादें: नीना गुप्ता ने साझा की फिल्म 'उत्सव' की तस्वीर, दिवंगत अभिनेता शंकर नाग को किया याद

Thu, 01 Jul 2021 03:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 01 Jul 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
Neena gupta share a throwback photo from movie Utsav remember late actor shankar nag
नीना गुप्ता, शंकर नाग - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है नीना गुप्ता भी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। कुछ सालों पहले नीना फिल्मी पर्दे से गायब सी हो गईं थीं, लेकिन फिर उन्हें धमाकेदार रोल मिले और अपने अभिनय से उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित कर दी। अब इन दिनों नीना का जलवा बरकरार है। नीना उम्र में 60 के पार हैं, लेकिन उनका जज्बा नौजवानों को टक्कर दे देता है।



नीना को याद आए दिवगंत अभिनेता शंकार नाग

नीना भी जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं। वो भी बाकी सेलेब्स की तरह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर ऐसी तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस के बीच खूब वायरल होती है। हाल ही में नीना ने अपनी फिल्म उत्सव से एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। बता दें कि ये फिल्म गिरिश करनाड ने निर्देशित की थी और शशि कपूर ने इसको प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में शेखर सुमन और रेखा भी नजर आए थे। इस तस्वीर को साझा करने के साथ साथ नीना ने फिल्म के अभिनेता रहे दिवंगत शंकर नाग को भी याद किया।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

Neena gupta share a throwback photo from movie Utsav remember late actor shankar nag
नीना गुप्ता, शंकर नाग - फोटो : सोशल मीडिया

1984 में रिलीज हुई इस फिल्म की तस्वीर साझा करते हुए नीना ने लिखा, 'एक खूबसूरत फिल्म की तस्वीर शंकर नाग के साथ। शंकर बहुत जल्दी छोड़कर चले गए तुम हमें'। उन्होंने जैसे ही ये तस्वीर साझा की बहुत से सेलेब्स और फैंस नीना की इस तस्वीर पर कमेंट करने लगे। अभिनेता Ramneek Pantal ने लिखा, 'प्रोफाइल से शाहरुख खान की तरह दिख रहे हैं'। इसके अलावा और भी बहुत लोगों ने नीना की इस तस्वीर पर कमेंट किया।


 

Neena gupta share a throwback photo from movie Utsav remember late actor shankar nag
शंकर नाग - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शंकर नाग अपने समय से बहुत  आगे थे। बहुत बुद्धिमान, उनका चले जाना हिंदी सिनेमा का भारी नुकसान था'। एक और यूजर ने लिखा, 'जो लोग ये बात ना जानते हों या उन्हें ना याद  हो तो बता दें कि शंकर नाग मालगुड़ी डेज के निर्देशक थे और एक दमदार अभिनेता थे।उनके जैसा कन्नड़ इंडस्ट्री में दूसरा कोई हुआ ही नहीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena gupta share a throwback photo from movie Utsav remember late actor shankar nag
नीना गुप्ता, गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ दिनों पहले नीना गुप्ता गुलजार के घर अपनी किताब देने गई थीं, लेकिन इस दौरान उनके पहनावे को लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया गया था। दरअसल नीना गुलजार साहब को किताब देने गईं तो उन्होंने फ्लोरल शॉर्ट्स पहने हुए थे। ऐसे में उनके कपड़ों पर लोग सवाल उठाने लगे। एक शख्स ने उनकी तस्वीर पर लिखा, 'आप गुलजार साहब के पास गईं थीं तो आपको साड़ी पहनकर जाना चाहिए था क्योंकि वो गुलजार साहब हैं'। एक और शख्स ने लिखा, 'वेस्टर्न कल्चर बिल्कुल खराब है। आपको ये सब पहनकर नहीं जाना चाहिए था। उम्र के हिसाब से चलो मैडम'।

विज्ञापन
Neena gupta share a throwback photo from movie Utsav remember late actor shankar nag
नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके जवाब में नीना ने कहा था 'मुझे ये समझ नहीं आता है जब लोग लिखते हैं कि मुझे ट्रोल किया गया। ये क्या बकवास है। ट्रोलिंग की परिभाषा क्या है? इसका मतलब ये नहीं है कि दो चार लोगों ने मेरी बुराई कर दी। ये देखो की कितने लोगों ने मेरी तारीफ की। ऐसे में क्या मुझे उन 2-4 लोगों की बातों पर ध्यान देना चाहिए'। वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना आखिरी बार 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आईं थीं, वहीं बहुत जल्द वो अमिताभ बच्चन संग एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed