डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना गया है। जब जान खतरे में पड़ती है तो डॉक्टर ही मरीज को बचाने का काम करते हैं। ऐसे तो उनका सम्मान हर दिन करना चाहिए, लेकिन 1 जुलाई को ये खास दिन उन्हें समर्पित किया गया है। भारत में एक जुलाई को विधानचंद्र राय के जन्मदिन के रूप में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। वैसे तो हर स्थिति-परिस्थिति में डॉक्टर लोगों की मदद करते हैं, लेकिन पिछले दो साल से उनकी मेहनत ज्यादा बढ़ गई है।
नेशनल डॉक्टर्स डे 2021: फिल्मी सितारों ने 'असली सुपरहीरोज' को किया सलाम, कही ये खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी
डॉक्टर्स डे पर शिल्पा ने कहा, 'केवल आज ही नहीं बल्कि हमें हर दिन सभी डॉक्टरों और हेल्थ वर्करों के निस्वार्थ सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि जिस तरीके से पिछले डेढ़ साल से इन डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स ने लगातार काम किया है हम उसे शब्दों में नहीं बता सकते। मैं इन व्हाइट कोट वॉरियर्स को सलाम करती हूं जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं'।
सिंघम अभिनेता अजय देवगन ने भी डॉक्टर्स डे पर सभी मेडिकल स्टॉफ को सलाम किया। अजय देवगन ने कहा कि, 'डॉक्टर और मां जीवन के दो सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। आज मेरे विचार और प्रार्थना मेडिकल टीम के साथ है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हमारी सेवा की है'।
Doctors & Mothers are the two most important people in life, after the Almighty🙏
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 1, 2021
Today, my thoughts & prayers are with the medical fraternity, who’ve served us selflessly through this pandemic. And, even otherwise.#NationalDoctorsDay pic.twitter.com/zdNxq2TYq8
रवीना टंडन
बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन ने भी डॉक्टरों का आभार जताया। रवीना ने कहा कि, 'इस महामारी के दौर में डॉक्टर्स ने जिस तरह से काम किया है वो सिर्फ एक असली सुपरहीरोज कर सकते हैं। निस्वार्थ सेवा देने के लिए मैं इन डॉक्टरों को सलाम करती हूं और दिल से धन्यवाद देती हूं'।
सोनू सूद
गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने डॉक्टर्स को असली हीरो बताया है। सोनू सूद ने कहा कि, 'कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर में डॉक्टरों ने ये साबित कर दिया कि वो देश की आर्मी से कम नहीं है। अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाना आसान काम नहीं है'।