आज यानी एक जुलाई को रिया चक्रवर्ती का जन्मदिन है। इस खास दिन को उन्होंने खास तरीके से सेलिब्रेट करने की सोची। अपने जन्मदिन से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने फैंस से एक बीमार बच्चे के लिए आर्थिक मदद मांगी।
डोनेशन के लिए पोस्ट कर ट्रोल हुई रिया चक्रवर्ती, यूजर्स बोले- अपनी इमेज चेंज करने की कोशिश कर रही हो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अपनी इमेज चेंज करने की कोशिश कर रही हो? कुछ फायदा नहीं होगा।' एक और यूजर ने कहा, 'ताई ने भी सोशल सर्विस स्टार्ट कर ली?' एक ने लिखा, 'आप किसी से मदद मांगने लायक नहीं हो।'
बता दें रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी और रनरअप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं।
रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आई। हालांकि रिया अभी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।