फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit: डिजिटल की नंबर वन हीरोइन बनीं माधुरी दीक्षित, इसलिए बोलीं, ‘मेरे पास मां है’

Thu, 01 Jul 2021 01:58 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 01 Jul 2021 01:58 PM IST
सार

करण जौहर की डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन कंपनी धर्माटिक माधुरी दीक्षित को लेकर एक महात्वाकांक्षी सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ बना रही है। इस सीरीज का निर्देशन फिल्म ‘तैश’ से सुर्खियों में आए निर्देशक बिजॉय नांबियार और करिश्मा कोहली कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए माधुरी को जो फीस मिली है, उतनी फीस हिंदी सिनेमा की किसी अभिनेत्री को अब तक किसी ओरीजनल वेब फिल्म के लिए नहीं मिली है।

विज्ञापन
madhuri dixit working in karan johar web series finding anamika taking this much fee
फाइंडिंग अनामिका - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हुनरमंद कलाकारों की इन दिनों मुंबई में लॉटरी निकल पड़ी है। अपने फिल्मी करियर के शीर्ष पर भी जो फीस अभिनेता मनोज बाजपेयी को नहीं मिली, वह अब उन्हें ओटीटी की एक एक सीरीज के लिए मिल रही है। सदाबहार अभिनेता आर माधवन डिजिटल के सुपरस्टार बने हुए हैं और अब बारी है माधुरी दीक्षित की। करण जौहर की कंपनी के लिए अपना पहला डिजिटल शो कर रहीं माधुरी की पहली वेब फिल्म की जानकारी भी सामने आई है। सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म के लिए माधुरी को जो फीस मिली है, उतनी फीस हिंदी सिनेमा की किसी अभिनेत्री को अब तक किसी ओरीजनल वेब फिल्म के लिए नहीं मिली है। हिंदी सिनेमा में माधुरी दीक्षित ने अपनी शादी के बाद फिल्म ‘आ जा नचले’ से वापसी की थी। तब से वह लगातार काम कर रही हैं लेकिन जितनी फीस उनको इस नए प्रोजेक्ट के लिए मिलने की खबर है, उतनी फीस उन्हें ना तो अपनी वापसी की बाद वाली सेकेंड इनिंग्स में और न ही कभी फर्स्ट इनिंग्स में मिली।

 

madhuri dixit working in karan johar web series finding anamika taking this much fee
फाइंडिंग अनामिका - फोटो : अमर उजाला मुंबई

करण जौहर की डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन कंपनी धर्माटिक माधुरी दीक्षित को लेकर एक महात्वाकांक्षी सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ बना रही है। इस सीरीज का निर्देशन फिल्म ‘तैश’ से सुर्खियों में आए निर्देशक बिजॉय नांबियार और करिश्मा कोहली कर रहे हैं। सीरीज की शूटिंग कोरोना प्रोटोकॉल के चलते पिछले डेढ़ साल से प्रभावित चल रही है।  प्रोडक्शन टीम में शामिल सूत्र बताते हैं कि इस सीरीज से भारतीय मनोरंजन जगत में उम्रदराज अभिनेत्रियों का एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। हाल के दिनों में लारा दत्ता, सुष्मिता सेन आदि ने अपने डिजिटल डेब्यू किए हैं लेकिन इन लोगों की फीस मनोज बाजपेयी या आर माधवन को मिलने वाली फीस के आगे कुछ नहीं है।

 

madhuri dixit working in karan johar web series finding anamika taking this much fee
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला मुंबई

मनोज बाजयेयी और आर माधवन डिजिटल के सुपरस्टार हैं। और, इनकी फीस को चुनौती देना का बीड़ा अब माधुरी दीक्षित ने उठाया है। माधुरी दीक्षित अमेजन प्राइम वीडियो के लिए जो फिल्म करने जा रही हैं जिसके लिए उन्हें मुंहमांगी कीमत मिली है। तापसी पन्नू भले इंटरनेट पर अभिनेत्रियों को मिलने वाली फीस को लेकर लोगों से भिड़ी रहती हों, लेकिन माधुरी विवादों से दूर रहकर 54 साल की उम्र में उस फीस पर अपनी पहली वेब फिल्म करने जा रही हैं, जहां तक पहुंचने में तापसी को अभी एक दशक और लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit working in karan johar web series finding anamika taking this much fee
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ,मुंबई

माधुरी की ये वेब फिल्म प्राइम वीडियो के लिए बनने जा रही है। जाहिर है कि लीड रोल माधुरी दीक्षित कर रही हैं तो ये फिल्म पारिवारिक ड्रामा ही होगी। फिल्म का नाम यश चोपड़ा की कालजयी फिल्म ‘दीवार’ के एक संवाद से लिया गया है, ‘मेरे पास मां है’। अमिताभ बच्चन को प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘जंजीर’ के बाद फिल्म ‘दीवार’ से ही शोहरत मिली हालांकि फिल्म में ये संवाद शशि कपूर के खाते में गया।

विज्ञापन
madhuri dixit working in karan johar web series finding anamika taking this much fee
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री अंगिरा धर से हाल ही में शादी करने वाले निर्देशक आनंद तिवारी को माधुरी की ये फिल्म निर्देशत करने का मौका मिला है। आनंद इससे पहले 'गर्ल इन द सिटी', 'लव पर स्क्वेयर फुट' और 'बंदिश बैंडिट्स'  का निर्देशन कर चुके हैं। प्राइम वीडियो ने हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ से हिंदी सिनेमा के निर्माण में निवेश करना शुरू किया है। माधुरी वाली फिल्म प्राइम वीडियो के बैनर तले बनने जा रही दूसरी भारतीय फिल्म होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed