फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म: अर्चना पूरन सिंह के बच्चों को देने पड़ रहे ऑडिशन, नहीं मिल रहा स्टारकिड होने का फायदा

Thu, 01 Jul 2021 01:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 01 Jul 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Archana Puran Singh says my children is struggling for work and giving audition not getting any advantage of star kids
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram

कंगना रणौत के जबसे नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया है तभी से यह एक चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म जगत में जब भी कोई स्टार किड कदम रखने जाता है, उस समय नेपोटिज्म शब्द लोगों की जुबां पर आ जाता है। कुछ लोग इसकी तरफदारी करते हैं और इसे बिलकुल गलत नहीं मानते तो वही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ये लगता है कि स्टार किड को फिल्मों में बिना ऑडिशन लिए ले लिया जाता है, जिसकी वजह से कई प्रतिभाशली लोग अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका खो देते हैं। बॉलीवुड में भी अपने बलबूते पर मुकाम बनाने वाले कलाकार इस बात से बिलकुल सहमत होते हैं कि स्टार किड की फिल्मों में एंट्री ज्यादा आसान हैं। कुछ लोग इस इंडस्ट्री में ऐसे भी हैं जिनके माता-पिता भले ही एक सफल कलाकार रहे हों, लेकिन उनके बच्चे फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए ऑडिशन देते हैं। उन्हीं में से एक हैं अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी।



नेपोटिज्म पर अर्चना ने दी प्रतिक्रिया 

कुछ-कुछ होता है से लेकर, किक सहित कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहने वाली अर्चना पूरन सिंह ने नेपोटिज्म पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक मीडिया बातचीत में अर्चना ने कहा कि उनके बच्चों को फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। अर्चना के अनुसार, उनका बेटा आर्यमन अभिनय में अपना करियर बनाना चाहता है, जिसकी वजह से वो लगातार कई जगहों पर ऑडिशन दे रहा है। अर्चना ने कहा मेरे बेटे को अब तक कोई अच्छा काम नहीं मिल पाया है।

Archana Puran Singh says my children is struggling for work and giving audition not getting any advantage of star kids
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram

अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं बेटे

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के दो बेटे हैं। जिनका नाम आर्यमन और आयुष्मान है। अर्चना ने मीडिया बातचीत में कहा कि वो अपने बेटों के निर्णय से खुश हैं। वो दोनों लगातार ऑडिशन दे रहे हैं, क्योंकि वो अपने पैरो पर खुद खड़े होना चाहते हैं। अर्चना ने बताया कि उनके बच्चे भले ही फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन उन्हें किसी भी तरह का खास और अलग ट्रीटमेंट नहीं मिलती।

Archana Puran Singh says my children is struggling for work and giving audition not getting any advantage of star kids
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram

बच्चे दे रहे हैं लगातार ऑडिशन

अर्चना ने बताया कि आर्यमन और आयुष्मान भले ही स्टार किड हो लेकिन उन्हें इसका कोई भी फायदा नहीं मिला है। अर्चना ने बातचीत में कहा, 'मेरे बेटे अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मेरे बड़े बेटे ने कई ऑडिशंस भी दिए हैं, हालांकि उसे अब तक वो काम नहीं मिला जो वो चाहता है। मेरा बेटा लगातार काम की तलाश कर रहा है। ये कहना बहुत ही आसान है कि कलाकारों के बच्चों को आसानी से काम मिल जाता है क्योंकि मेरे मामले में ऐसा नहीं है। मेरे दोनों ही बच्चे फिल्मी बैकग्राउंड से हैं, उनके माता-पिता कलाकार हैं, लेकिन इसके बावजूद वो काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मैं यही उम्मीद करती हूं कि उन्हें जल्द काम मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Puran Singh says my children is struggling for work and giving audition not getting any advantage of star kids
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram

अर्चना और परमीत कई सालो से हैं फिल्म जगत का हिस्सा 

अर्चना और उनके पति परमीत सेठी फिल्म जगत का जाना-माना नाम हैं। इन दोनों ने ही अपने काम से ये पहचान हासिल की है। अर्चना 'अग्निपथ', 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें, 'मस्ती' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वही उनके पति परमीत ने भी कई फिल्में की हैं। परमीत आखिरी बार 'दिल धड़कने दो' में दिखे थे। हाल ही में कपल ने अपनी शादी के 29 साल पूरे किए हैं।

विज्ञापन
Archana Puran Singh says my children is struggling for work and giving audition not getting any advantage of star kids
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram

द कपिल शर्मा शो का हैं हिस्सा

अर्चना पूरन सिंह सिद्धू के जाने के बाद कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' की कुर्सी संभाल रही हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से ये खबर आ रही थी कि अर्चना ये शो छोड़ रही हैं। हालांकि उन्होंने इन सभी खबरों को खारिज किया है। इस पर उन्होंने बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।' मैं शो के आगामी सीजन का हिस्सा हूं। पिछले साल भी ऐसी अफवाहें थीं जब मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। इस साल भी मैं एक सीरीज की शूटिंग कर रही हूं और लोगों को लग रहा है कि मैं शो छोड़ दूंगी। ये सब गलत अफवाह है।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed