मशहूर गीतकार गुलजार हिंदी सिनेमा का काफी बड़ा नाम है। गुलजार के शानदार गानों से उनकी शख्सियत का पता चलता है। उन्होंने साल 1963 में फिल्म बंदिनी से बतौर गीतकार अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन गानें दिए हैं। आज गुलजार का जन्मदिन है।
गुलजार का जन्मदिन और शर्लिन चोपड़ा ने रामगोपाल पर लगाए आरोप सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में हिंदी के अलावा कन्नड़, मराठी और गुजराती फिल्में भी शामिल हैं। फिल्मों के अलावा अरुणा ने टीवी की ओर भी रुख किया और वहां भी सफलता हासिल की। अरुणा का जन्म 18 अगस्त 1946 को हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।
अरुणा ईरानी ने इस शादीशुदा डायरेक्टर से की थी शादी, जिंदगी भर मां न बनने का लिया फैसला
फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा किसी ना किसी विवाद की वजह से सुर्खियां में बने रहते हैं। इस पर उनपर बेहद संगीन आरोप लगे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने खुलासा किया कि रामगोपाल वर्मा ने उन्हें एडल्ट फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था और उनको अश्लील मैसेज भी भेजे थे।
शर्लिन चोपड़ा ने रामगोपाल वर्मा पर लगाए ये संगीन आरोप, कहा- अश्लील मैसेज भेजे थे
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली इस वक्त एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार देर रात भाजपा के कई बड़े नेता जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे। इनसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी एम्स जाकर उनका हाल जाना। देशभर से लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं, लेकिन इस बीच अभिनेत्री राखी सावंत की एक विवादित पोस्ट से बवाल हो गया है।
अरुण जेटली पर राखी सावंत ने की विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर किया मृत घोषित
पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बासी अक्सर भारत के खिलाफ भड़काऊ ट्वीट कर चर्चा में रहते हैं। हमजा कई मौकों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में हमजा अली अब्बासी ट्वीट कर खुद को आईएसआई एजेंट बताया।
इस पाकिस्तानी एक्टर ने खुद को बताया ISI एजेंट, भारत के खिलाफ कई बार उगल चुका है जहर