फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छपाक' निर्देशक मेघना पर पिता गुलजार ने किया रिएक्ट, कहा- 'वह तब भी जिद्दी थी..'

Mon, 20 Jan 2020 02:04 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 20 Jan 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Gulzar reaction on Deepika padukone Starrer chhapaak director meghna gulzar
पिता गुलजार के साथ मेघना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े कहानीकारों और निर्देशकों में से एक गुलजार ने अपनी बेटी मेघना गुलजार को उनकी पहली फिल्म 'फिलहाल' से ही सहयोग किया है। वह बताते हैं कि मेघना शुरुआत से ही बहुत महत्वकांक्षी निर्देशक रही है, लेकिन उनके साथ काम करने में उन्हें बहुत मजा आता है।

Gulzar reaction on Deepika padukone Starrer chhapaak director meghna gulzar
gulzar - फोटो : Social Media

अपनी बेटी मेघना के बारे में बात करते हुए गुलजार कहते हैं कि अपने काम को सही ढंग से करने के लिए एक निर्देशक को क्या चाहिए? उसे पता रहता है। वह कहते हैं, 'अपनी जरूरत के हिसाब से सभी निर्देशक महत्वाकांक्षी हो जाते हैं, लेकिन मेघना बचपन से ही बहुत महत्वाकांक्षी रही है। वह तब भी जिद्दी थी जब वह एक बच्ची थी, और अब वह एक निर्देशक बन चुकी है, फिर भी वह वैसी ही जिद्दी है। उसके साथ फिल्म 'फिलहाल' में भी काम करना आसान नहीं था, और अब छपाक भी बहुत मुश्किल रही, लेकिन मजा बहुत आया।'

Gulzar reaction on Deepika padukone Starrer chhapaak director meghna gulzar
मेघना गुलजार - फोटो : अमर उजाला

अपने करियर को एक निर्देशक की दिशा में मोड़ने से पहले मेघना ने अपने पिताजी गुलजार के साथ फिल्म 'माचिस' और 'हु तू तू' में एक सह निर्देशक के तौर पर काम किया है। गुलजार को लगता है कि मेघना ने अब तक जिस तरह की फिल्में की हैं, उन्हें बनाने के लिए गहरे यकीन और प्रेरणा की जरूरत होती है। वह कहते हैं, 'मेघना हमेशा मुश्किल विषयों को चुनती है। वह न केवल एक गीतकार के रूप में मेरे लिए, बल्कि खुद के लिए भी मुश्किलें पैदा करती हैं। मुझे नहीं पता कि वह सभी कठिनाइयों से गुजरना क्यों पसंद करती है। लेकिन अंत में वह हमेशा विजयी होकर ही लौटी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulzar reaction on Deepika padukone Starrer chhapaak director meghna gulzar
गुलजार

गुलजार की एक निर्देशक रूप में अंतिम फिल्म 'हू तू तू' थी। वह आगे फिल्म करने के सवाल पर कहते हैं, 'अब मुझे फिल्म नहीं करनी चाहिए। फिल्म निर्माताओं की यह पीढ़ी मुझसे बहुत आगे है। अब मैं तो बस इस सब के काम का बैठकर आनंद लेना चाहता हूं। अब तो मैं फिल्मों के लिए इस युवा पीढ़ी पर ज्यादा निर्भर भी हो गया हूं। सभी लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। सिर्फ मेघना ही नहीं, बल्कि विशाल भारद्वाज और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे लोग भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Gulzar reaction on Deepika padukone Starrer chhapaak director meghna gulzar
विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई मेघना गुलजार की फिल्म छपाक के लिए गुलजार ने एक गीतकार के तौर पर काम किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी हैं। यह फिल्म तेजाब हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed