फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gumraah Trailer: गुमराह का ट्रेलर आउट, खाकी वर्दी में दिखा मृणाल ठाकुर का दम

Thu, 23 Mar 2023 03:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Mar 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
गुमराह, गुमराह ट्रेलर, मृणाल ठाकुर, रोनित रॉय, आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर-मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में मृणाल खाकी वर्दी पहने नजर आ रही हैं। फिल्म में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रोनित रॉय भी पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। ट्रेलर सस्पेंस से भरा है।


Salman Khan: सलमान खान को धमकी मामले में बड़ा अपडेट आया सामने, पुलिस को इस देश से मिला ईमेल का लिंक

गुमराह, गुमराह ट्रेलर, मृणाल ठाकुर, रोनित रॉय, आदित्य रॉय कपूर
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

गुमराह के पोस्टर और टीजर दर्शकों को काफी पसंद आए थे। फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज पूरा हुआ। 'गुमराह' की कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दो संदिग्ध शामिल हैं। आदित्य फिल्म में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। पहले उनका रोमांटिक अवतार देखने को मिलता है और कुछ ही देर बाद उनका एक नया रूप नजर आता है, जो मर्डर के केस में उलझा हुआ है और पुलिस को गुमराह करता दिख रहा है। रोनित रॉय और मृणाल ठाकुर पुलिस ऑफिसर बन अपराधी को खोज रहे हैं।
Atif Aslam: सिंगर आतिफ असलम के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर किया नाम का खुलासा

गुमराह, गुमराह ट्रेलर, मृणाल ठाकुर, रोनित रॉय, आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत मर्डर के एक दृश्य से होती है। इसके बाद मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय उस केस की तहकीकात करते नजर आते हैं। वह आदित्य रॉय कपूर के रूप में अपराधी को पकड़ केस सुलझाने के करीब पहुंचते नजर ही आते हैं कि फिर से उलझ जाते हैं और इसकी वजह है आदित्य रॉय कपूर के किरदार का हमशक्ल। ट्रेलर काफी रोमांचक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमराह, गुमराह ट्रेलर, मृणाल ठाकुर, रोनित रॉय, आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह ट्रेलर साझा किया है और लिखा है, 'हर कहानी के दो पहलू होते हैं। सच और झूठ। लेकिन इस कहानी के पहलू हैं गुनाह और गुमराह।' आपको बता दें कि यह फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' टी-सीरीज के बैनर तेल बन रही है। यह तेलुगु फिल्म 'थाडम' का हिंदी रीमेक है।

View this post on Instagram

A post shared by @adityaroykapur

विज्ञापन
गुमराह, गुमराह ट्रेलर, मृणाल ठाकुर, रोनित रॉय, आदित्य रॉय कपूर
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में अपने किरदार को लेकर मृणाल ठाकुर का कहना है कि यह उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। एक मीडिया बातचीत के दौरान मृणाल ने कहा कि यह रोल उन्होंने काफी जिम्मेदारी के साथ अदा किया है। मृणाल का कहना है, 'जब आप पुलिस अधिकारी का रोल अदा करते हैं तो आपके ऊपर एक जिम्मेदारी होती है। यह रोल करना काफी मुश्किल रहा। मगर मेरा किरदार है बेहद दिलचस्प।'
Bholaa के अजय देवगन समेत इन स्टार्स ने डायरेक्ट की अपनी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed