{"_id":"64c643ac34b441a1b70f5b5c","slug":"guns-gulaabs-motion-poster-get-ready-to-witness-rajkummar-rao-paanadhari-tipu-avatar-2023-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guns & Gulaabs Motion Poster: 'गन्स एंड गुलाब्स' का नया मोशन पोस्टर जारी, राजकुमार का धाकड़ अंदाज लूट रहा दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Guns & Gulaabs Motion Poster: 'गन्स एंड गुलाब्स' का नया मोशन पोस्टर जारी, राजकुमार का धाकड़ अंदाज लूट रहा दिल
राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसका ट्रेलर दो अगस्त को रिलीज किया जाएगा। वहीं, ट्रेलर से पहले, नेटफ्लिक्स ने वेब शो से जुड़ा एक धमाकेदार मोशन पोस्टर जारी किया है। इसमें राजकुमार राव दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता के अंदाज ने सीरीज के लिए फैंस की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
'गन्स एंड गुलाब्स' क्राइम-रोमांटिक-ड्रामा सीरीज है। राज और डीके द्वारा निर्मित इस वेब शो में अभिनेता राजकुमार राव, पानाधारी टीपू की भूमिका में नजर आने वाले हैं। मोशन पोस्टर में अभिनेता अपने लुक और अंदाज से 90 के दशक की याद दिला रहे हैं। पोस्टर को साझा करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने कैप्शन में लिखा है, 'पाना लेकर आ रहा हूं, दिलों पर राज करने। स्वागत तो करोगे ना? गन्स एंड गुलाब का धमाकेदार ट्रेलर, सिर्फ तीन दिनों में आपके पास आ रहा है।'
3 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
'गन्स एंड गुलाब्स' वेब सीरीज में राजकुमार राव का किरदार टीपू अपने प्यार और दोस्ती के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। वहीं, इस मोशन पोस्टर ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। इसे देखने के बाद फैंस उनके शक्तिशाली और आकर्षक व्यक्तित्व को एक्शन में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। यह शो पानाधारी टीपू के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसे बहुमुखी अभिनेता राजकुमार राव ने निभाया है।
प्यार और दोस्ती के प्रति समर्पण के लिए मशहूर टीपू का किरदार आकर्षक और लुभावना होने का वादा करता है। गुलाबगंज के रहस्यमय शहर में स्थापित इस शो में राजकुमार राव, दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, टीजे भानु और गुलशन देवैया सहित प्रतिभाशाली अभिनेताओं का एक समूह है, जो मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए दिखाई देंगे।
'गन्स एंड गुलाब्स' दर्शकों को एक रोमांचक यात्रा पर ले जाती है, जहां पहली किस से लेकर पहली हत्या तक कुछ भी हो सकता है। सीरीज कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर है। सीरीज की कहानी 90 के दशक के क्राइम पर आधारित है। वेब शो का 8 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।