Flop Actor: करियर फ्लॉप होने पर विदेश में बसे ये अभिनेता, एक ने तो ब्लॉकबस्टर फिल्म से किया था डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम जुगल हंसराज का है। उन्होंने एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत फिल्म मोहब्बतें से की थी। साल 2000 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके चॉकलेटी बॉय लुक को देखकर लड़कियों के बीच वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे। इस फिल्म के बाद वह काफी ज्यादा फेमस हो गए, लेकिन यह लोकप्रियता ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और उनका करियर बुरी तरह फ्लॉप हो गया। इसके बाद वह अमेरिका में शिफ्ट हो गए।
फिल्म तुमसे अच्छा कौन है से नकुल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म के गाने काफी ज्यादा हिट हुए थे। नकुल की एक्टिंग की भी काफी ज्यादा तारीफ हुई थी। हालांकि यह फिल्म ज्यादा नहीं चल सकी थी। इसके बाद नकुल किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। अपना एक्टिंग करियर छोड़ वह कनाडा चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह वहां लोगों को योग सिखाते हैं।
इस लिस्ट में आर्यन वैद्य का नाम भी शामिल है। अपने गुड लुक्स की वजह से वह काफी ज्यादा फेमस हो थे। वह कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई। एक्टिंग करियर में सफलता न मिलने के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। जानकारी के मुताबिक वह अमेरिकी महिला से शादी करके अब यूएस में बस चुके हैं।
मयूर राज वर्मा को किसी समय जूनियर अमिताभ बच्चन कहा जाता था। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल निभाया था। टीवी शो महाभारत से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस शो में उन्होंने अभिमन्यु का किरदार निभाया था। हालांकि, इसके बाद वह धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर होते चले गए और बाद में विदेश में जाकर बस गए।
Vijay Varma: 'मैं आहत हूं कि मेरा नाम...,' तमन्ना भाटिया की नकली हीरे की अंगूठी पर विजय वर्मा ने ली चुटकी